समस्तीपुर में बदल रहा मौसम का मिजाज:  सुबह में दिखा कुहासा, तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस, 12KM की रफ्तार से चल रही हवा – Samastipur News

समस्तीपुर में बदल रहा मौसम का मिजाज: सुबह में दिखा कुहासा, तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस, 12KM की रफ्तार से चल रही हवा – Samastipur News




समस्तीपुर और आसपास के इलाके में अब मौसम लगातार बदल रहा है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। जिस दिन के समय में मौसम तल्ख रहने लगा है। पिछले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस अधिक है। जबकि, न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह की सापेक्ष आर्द्रता 98 फ़ीसदी जबकि दोपहर में 60 फ़ीसदी दर्ज की गई। इस दौरान करीब 12 किलोमीटर की रफ्तार से पछिया हवा चल रही है। किसानों को दी गई सलाह आम और लीची के बगानों में दीमक मुख्य तने और जड़ों को नुकसान पहुंचती है। जिससे पौधे की बढ़ने की क्षमता रुक जाती है। इसके नियंत्रण के लिए क्लोरपायरीफास 20 ईसी दवा की 2.5 मी पानी की दर से घोल बनाकर तने और उसके आसपास की मिट्टी में छिड़काव करें। मटर की फसल में फली छेदक कीट का प्रकोप दोनों को नुकसान पहुंचा कर उपज में भारी कमी कर सकता है, इस कीट के पिल्लू फलियां में प्रवेश कर अंदर ही अंदर दोनों को खाते रहते हैं, इसके प्रबंधन के लिए प्रकाश फंदों का प्रयोग करें। इसके साथ ही प्रति हेक्टेयर 15 से 20 टी आकर के पक्षी बैठा कर लगावें। आगत किस्म की आलू की तैयार फसलों की खुदाई समय पर कर लें ।जिससे कंदों की गुणवत्ता बनी रहे। बीज वाली फसल में ऊपरी लतियों की कटाई करें। खुदाई से 15 दिन पहले सिंचाई बंद कर दें। पिछात आलू की फसल में निराई गुड़ाई कर कजरा पिल्लू की नियमित निगरानी करते रहें । पिछत बोई गई फूलगोभी, पत्ता गोभी, गाजर, मूली, टमाटर बैगन और मिर्च की फसलों में निराई गुराई व आवश्यकता अनुसार सिंचाई करते रहे रोगों से बचाव के लिए कार्बेन्डाजिम 2 ग्राम प्रति लीटर पानी की दर से छिड़काव करें। साथ ही गर्म सब्जियों की बुवाई के लिए खेत की अच्छी तैयारी करें, ताकि समय पर बुवाई कर अधिक उत्पादन हासिल किया जा सके।



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट