काला चश्मा लगा देसी स्वैग में नाचे मंत्री किरोड़ी,VIDEO:  कैलाश खेर के साथ कलेक्टर-SP भी झूमे, बम लहरी… गाते ही शिव भक्ति में डूबे लोग – Sawai Madhopur News

काला चश्मा लगा देसी स्वैग में नाचे मंत्री किरोड़ी,VIDEO: कैलाश खेर के साथ कलेक्टर-SP भी झूमे, बम लहरी… गाते ही शिव भक्ति में डूबे लोग – Sawai Madhopur News




सवाईमाधोपुर में स्थापना दिवस समारोह की आखिरी शाम पूरी तरह सुरों और जोश के नाम रही। जैसे ही मंच पर कैलाश खेर ने हाथ में डमरू थामकर ‘बम-बम-बम लहरी…’ गाया, पूरा दशहरा मैदान शिवमय हो उठा। कैलाश खेर के मंच पर मंत्री किरोड़ी मीणा काला चश्मा लगाकर देसी अंदाज में नाचे। म्युजिकल नाइट में कलेक्टर-SP भी खुद को नहीं रोक पाए और कैलाश खेर के साथ डांस किया। सवाईमाधोपुर के स्थापना दिवस समारोह का समापन 19 दिसंबर को म्युजिकल नाइट के साथ हुआ। जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग की ओर से दशहरा मैदान में कार्यक्रम की शुरुआत 17 दिसंबर को हुई थी। खेल प्रतियोगिताओं के साथ अमरूद फेस्टिवल ने ध्यान खींचा। म्युजिकल नाइट की PHOTOS… हाथ में डमरू लेकर गाया, बकड़ बम बम बम लहरी… कैलाश खेर ने अपने खास सूफियाना अंदाज में कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने हाथ में डमरू थामकर जब ‘बकड़ बम बम बम लहरी’ और ‘आदियोगी’ जैसे गीतों की प्रस्तुति दी, तो पूरा माहौल शिवभक्ति में डूब गया। इसके बाद उन्होंने राजस्थान के पुष्कर में शूट हुए अपने मशहूर गीत ‘आओ जी, म्हारे चतुर सुजान’ के साथ-साथ ‘तेरी दीवानी’, ‘तौबा-तौबा’ और ‘अल्लाह के बंदे’ जैसे सुपरहिट गानों की झड़ी लगा दी। श्रोता इस कदर उत्साहित थे कि हर गीत के बोल कैलाश खेर के साथ गुनगुनाते नजर आए। कैलाश खेर बोले- मनोरंजन के लिए नहीं गाता कैलाश खेर ने कहा- वह मनोरंजन के लिए नहीं गाते, बल्कि लोगों को जागरूक करने आए हैं। वह समाज की चेतना जगाने का संदेश लेकर आए हैं। उन्होंने सवाई माधोपुर की धरती को जागृत भूमि बताते हुए कहा कि यहां अपनी प्रस्तुति देना उनके लिए गर्व की बात है। इस दौरान उन्होंने मजाकिया अंदाज में रणथंभौर टाइगर सफारी का किस्सा भी सुनाया। उन्होंने कहा कि टाइगर कुछ देर पहले ही झाड़ियों में छिप गया था। ऐसे में कैलाश को टाइगर तो नहीं दिखा, लेकिन टाइगर को खैर जरूर दिख गया।​​​​​​​ मंच पर कलेक्टर एसपी को बुलाकर नचाया कार्यक्रम के दौरान अपनी परफॉर्मेंस के बीच कैलाश खेर ने कलेक्टर कानाराम, एसपी अनिल कुमार बेनीवाल, जिला परिषद सीईओ गौरव बुडानिया और पर्यटन विभाग के सहायक निदेशक मधुसूदन सिंह चारण को मंच पर बुलाया‌। सभी ने खेर के साथ गाने पर डांस किया। कार्यक्रम के अंत में थिरके कृषि मंत्री कार्यक्रम के समापन पर जिला प्रशासन की ओर से जमकर आतिशबाजी की गई। इस दौरान मंत्री किरोड़ी लाल मीणा भी पीछे नहीं रहे। मंच पर देसी अंदाज में स्थानीय गानों की धुन पर समर्थकों के साथ जमकर डांस किया। — स्थापना दिवस समारोह से संबंधित ये खबर भी पढ़ें … देश के पहले अमरूद फेस्टिवल में किरोड़ी पर लोकगीत:लोकसभा अध्यक्ष और कृषि मंत्री ने स्टॉल से खाए अमरूद; 10 हजार किसान शामिल​​​​​​​ सवाई माधोपुर में देश का पहला अमरूद फेस्टिवल मनाया जा रहा है। इसकी शुरुआत रविवार को हुई। इस फेस्टिवल में देशभर से 10 हजार से ज्यादा किसान हिस्सा ले रहे हैं।​​​​​​​ (पूरी खबर पढ़ें) मटका लेकर दौड़ीं विदेशी महिला टूरिस्ट:गुजरात की महिला ने 48 सेकेंड में बांधा साफा, राजस्थानी गाने पर विदेशी महिला पर्यटक ने किया डांस सवाई माधोपुर के 263 वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय समारोह की शनिवार को विधिवत शुरुआत हुई। ​​​​​​​ (पूरी खबर पढ़ें)



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट