हाथ छोड़कर स्कूटी चलाते बदमाश सीसीटीवी में कैद
लुधियाना के जमालपुर स्थित ग्रीन पार्क में हुई प्रदीप बिल्ला की हत्या के मामले में एक नया और सनसनीखेज सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इस वीडियो ने न केवल आरोपियों की पहचान साफ़ हुए बल्कि वारदात के बाद जश्न जैसे अंदाज में आरोपी एक्टिवा पर जाते नजर आए जिसन
.
CCTV में कैद आरोपियों का जश्न
वारदात के बाद पुलिस को मिले सीसीटीवी फुटेज में एक काले रंग की एक्टिवा पर तीन युवक सवार होकर भागते नजर आ रहे हैं।फुटेज में आरोपियों की जो हरकतें दिखी हैं वो उनके शातिर और बेखौफ होने का प्रमाण हैं फुटेज में दिख रहा है कि गोली मारने के बाद तीनों आरोपी पार्क के बाहर खड़ी अपनी एक्टिवा उठाते हैं और तेजी से मेन रोड की ओर निकलते हैं। तीनों ने अपने चेहरे ढके हुए हैं। फुटेज की सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि एक्टिवा पर सबसे आगे बैठा युवक वारदात को अंजाम देने के बाद हवा में हाथ छोड़कर विक्ट्री या खुशी का इजहार करता दिख रहा है। वह पीछे मुड़कर अपने साथियों से कुछ बोलते हुए नजर आ रहा है जैसे उन्होंने कोई बड़ा लक्ष्य हासिल कर लिया हो।
पुलिस की कार्रवाई और जांच का स्टेटस
एडीसीपी (ADCP) जशनदीप सिंह गिल ने बताया कि पुलिस अब स्कूटी की नंबर प्लेट और सीसीटीवी रूट के जरिए हमलावरों का पीछा कर रही है। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों को ट्रेस कर लिया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें छापेमारी कर रही हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।
पुरानी रंजिश और लड़की का एंगल
पुलिस की शुरुआती जांच में इस खूनी वारदात के पीछे पुरानी रंजिश और एक लड़की का मामला सामने आ रहा है। घटना के वक्त प्रदीप बिल्ला के साथ दो लड़कियां मौजूद थीं। पुलिस के अनुसार आरोपियों और प्रदीप के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था जिसने बुधवार दोपहर को हिंसक रूप ले लिया।



