एआईआर-MLA की जीत के मार्जिन से ज्यादा वोटर कटे:  अजमेर जिले की 6 विधानसभा चुनाव के रिजल्ट का एनालिसेस, बदलेगा हार-जीत का गणित! – Ajmer News

एआईआर-MLA की जीत के मार्जिन से ज्यादा वोटर कटे: अजमेर जिले की 6 विधानसभा चुनाव के रिजल्ट का एनालिसेस, बदलेगा हार-जीत का गणित! – Ajmer News


भारत निर्वाचन आयोग की ओर से कराए गए गहन पुनरीक्षण कार्य (SIR) में जिले की छह विधानसभा में 1 लाख 52 हजार 684 के नाम कटे हैं। इससे पहले 15 लाख 7 हजार 499 नाम थे, लेकिन अब 13 लाख 54 हजार 815 वोटर हैं। हालाकिं जारी की गई लिस्ट पर वोटर 15 जनवरी तक अपनी आप

.

इन विधानसभा सीट पर पिछले 2018 व 2023 दो चुनावों के रिजल्ट का एनालिसेस किया तो पता चला कि जितने लोगों के नाम कटे है, उससे कहीं कम के अंतर से विधायकों ने अपनी जीत दर्ज की है। ऐसे में यदि ये नाम मतदाता सूची से कटते हैं, तो आने वाले समय में दोनों दलों के लिए ये वोट हार जीत का गणित बदल सकते हैं। बता दें कि वर्तमान में अजमेर में छह सीटों पर पांच पर भाजपा व एक पर कांग्रेस के विधायक है।

यहां देखिए-कौन कितने वोट से जीता और कितने वोटर के नाम कटे….

विधानसभा 2018 (जीत) 2023 (जीत) नाम कटे (SIR)
अजमेर उत्तर 8630 4644 28869
अजमेर दक्षिण 5700 4446 33333
किशनगढ़ 17452 3620 25978
पुष्कर 9389 13869 21950
केकड़ी 19461 7542 23805
नसीराबाद 16684 1135 18749

25 हजार से ज्यादा वोटर की मेपिंग नहीं

अजमेर जिले से 25 हजार से ज्यादा वोटर की मेपिंग नहीं हुई। अब इन वोटर को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी द्वारा नोटिस जारी किए जाएंगे। मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारियों को मतदान केन्द्र आवंटित किए गए हैं। नोटिस अवधि के दौरान वोटर आयोग द्वारा निर्धारित 13 दस्तावेजों में से अपनी श्रेणी अनुसार दस्तावेज संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी अथवा सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत कर सकेंगे।

अजमेर जिले में कितने लोगों के नाम कटे…

SIR से पहले वोटर लिस्ट में नाम थे 15 लाख 7 हजार 499
SIR में नाम कटे 1 लाख 52 हजार 684
अब नाम बचे 13 लाख 54 हजार 815
मौत की वजह से नाम कटे 36 हजार 826 वोटर
एब्सेंट मिलने पर नाम कटे 11 हजार 799 वोटर
शिफ्ट होने पर नाम कटे 94 हजार 194 वोटर
डबल वोटर होने पर नाम कटे 9 हजार 334
अन्य कारणों से नाम कटे 585

SIR से सम्बधित पढें ये खबरें भी…



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट