विधायक कॉलोनी से लगे इलाके में बवाल…7 आरोपी गिरफ्तार:  नशे में कैटरर्स आपस में भिड़े, सोशल मीडिया में वीडियो वायरल; पुलिस ने स्वता संज्ञान लेकर कार्रवाई की – Raipur News

विधायक कॉलोनी से लगे इलाके में बवाल…7 आरोपी गिरफ्तार: नशे में कैटरर्स आपस में भिड़े, सोशल मीडिया में वीडियो वायरल; पुलिस ने स्वता संज्ञान लेकर कार्रवाई की – Raipur News




रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र अंतर्गत विधायक कॉलोनी के पीछे हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के सामने 26 फरवरी की रात जमकर बवाल हुआ। नशे में धुत दो कैटरर्स गुटों के बीच लेन-देन को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि बात मारपीट तक पहुंच गई। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की और सात आरोपियों को हिरासत में लिया। आरोपियों का नाम योगेश साहू, रितेश साहू, आशुतोष पांडे, सतबीर खींची, मो. तालिब, संदीप यादव और विवेक मिश्रा बताया जा रहा है। आरोपियों पर आगे की कार्रवाई पुलिस कर रही है। अब पढ़े क्या है पूरा मामला पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार योगेश साहू समेत सभी सभी आरोपी कैटरिंग का काम करते है। 26 फरवरी की रात को सभी आरोपी शराब के नशे में थे, इस दौरान काम की बातों को लेकर कहासुनी हो गई। कहासुनी देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। आरोपियों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसे और डंडों से हमला किया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर स्थिति को शांत कराया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर सभी सात लोगों को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों के आरोपियों के खिलाफ मारपीट और शांति भंग करने की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। अब पढ़े पुलिस अधिकारियों ने क्या कहा केस की विवेचना कर रहे तेलीबांधा पुलिस के अधिकारियों ने बताया, कि सोशल मीडिया में वीडियो वायरल देखकर आरोपियों पर कार्रवाई की गई है। अराजकता फैलाने वाले और शांति भंग करने वाले इन आरोपियों पर कार्रवाई जारी रहेगी।



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट