बल्लभगढ़ में सिटी बसों के ड्राइवर-कंडक्टरों का हंगामा:  आधे दिन तक बंद रही बस सेवा, ब्रेक फेल होने से घायल हुआ चालक – Ballabgarh News

बल्लभगढ़ में सिटी बसों के ड्राइवर-कंडक्टरों का हंगामा: आधे दिन तक बंद रही बस सेवा, ब्रेक फेल होने से घायल हुआ चालक – Ballabgarh News




फरीदाबाद के बल्लभगढ़ बस डिपो में शनिवार सुबह एक हादसा हो गया, जिसमें एक बस ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद बस डिपो में मौजूद अन्य ड्राइवरों और कंडक्टरों में नाराजगी देखने को मिली और उन्होंने बसों का संचालन रोककर विरोध जताया और धरना देकर बैठ गए। जानकारी के अनुसार, फरीदाबाद में चलने वाली सिटी बस सेवा की एक बस सुबह गुरुग्राम से ड्राइवर और कंडक्टर को लेकर बल्लभगढ़ बस स्टैंड स्थित सिटी बस सर्विस स्टेशन पर पहुंची थी। इसी दौरान वहां पर खड़े एक चालक कैलाश, जो मूल रूप से राजस्थान का रहने वाला है, अपनी बस के पास खड़ा होकर दूसरी बस को पीछे करने में मदद कर रहा था। बस के अचानक ब्रेक फेल हुए बताया जा रहा है कि जैसे ही दूसरी बस को पीछे किया जा रहा था, अचानक बस का ब्रेक फेल हो गया। ब्रेक फेल होने के कारण बस नियंत्रण से बाहर हो गई और वहां पास में खड़ी दूसरी बस से टकरा गई। इसी दौरान कैलाश दोनों बसों के बीच में आ गया और बसों के बीच दब गया। इस हादसे में कैलाश को कंधे और सिर में गंभीर चोटें आईं। मौके पर मौजूद अन्य चालक और परिचालकों ने तुरंत उसे बसों के बीच से निकाला और इलाज के लिए नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। बल्लभगढ़ बस स्टैंड से सिटी बस चलाने वाले चालक संतराम ने बताया कि सुबह करीब 8 बजे उन्हें सूचना मिली कि उनका एक साथी दो बसों के बीच दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया है। ड्राइवर-कंडक्टर बोले- समय से नहीं होती मेंटनेंस इस खबर के बाद बस डिपो में मौजूद सभी ड्राइवरों और कंडक्टरों में नाराजगी फैल गई। ड्राइवरों का कहना है कि बसों की समय पर ठीक तरह से देखभाल और सर्विस नहीं की जाती। कई बसें लंबे समय से बिना सही मेंटेनेंस के ही सड़कों पर चलाई जा रही हैं। उनका आरोप है कि अगर बसों की नियमित जांच और मरम्मत होती तो शायद यह हादसा नहीं होता। इसी बात को लेकर सभी चालक और परिचालक बस डिपो पर ही धरने पर बैठ गए और बसों का संचालन रोक दिया। चालकों की मांग है कि पहले कोई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर आए और उनसे बातचीत करे, उसके बाद ही बस सेवा को दोबारा शुरू किया जाएगा। ऑपरेशन मैनेजर बोला- तकनीकी हादसा
वहीं सिटी बस के ऑपरेशन मैनेजर अमित ने कहा कि यह एक तकनीकी हादसा है। उन्होंने बताया कि बसों की समय-समय पर सर्विस कराई जाती है, लेकिन जिस बस से यह हादसा हुआ है उसमें किसी तकनीकी खराबी के कारण ब्रेक फेल हो गया होगा। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले की जांच कराई जाएगी और यह पता लगाया जाएगा कि हादसा किस वजह से हुआ। फिलहाल घायल चालक कैलाश का अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है साथ ही सभी चालक और परिचालक की बातों को सुना गया जिसके बाद उन्होंने सेवा 2 बजे के बाद फिर से शुरू कर दिया है।



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट