​​​​​​​झारखंड में आज आसमान पूरी तरह हो सकता है साफ: रांची में 15 के बाद शीतलहर चलने की संभावना, सर्वाधिक ठंडा रहा खूंटी – Ranchi News


राजधानी रांची समते झारखंड में दिसंबर की शुरुआत के साथ ही मौसम का रंग बदलने लगा है। पहली दिसंबर की शुरुआत घने धुंध और बादलों के साथ हुई। 2 दिसंबर से मौसम हल्का साफ हुआ। बुधवार से आसमान पूरी तरह साफ होने के संकेत है। सात दिसंबर तक ठंड से किसी तरह की रा

.

मौसम विभाग के अनुसार, अब न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट आएगी। अगले चार दिनों के दौरान रांची का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वैसे ही सभी जिलों में भी तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

कोडरमा में अलाव तापते लोग।

रांची का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है

वहीं, 15 दिसंबर के बाद तापमान में गिरावट के साथ बर्फीली हवा के झोंकों से शीत लहर चलने की संभावना है। चार से पांच दिनों तक शीतलहर चलने से न्यूनतम तापमान में और गिरावट आ सकती है।

रांची का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इधर, पिछले 24 घंटे में सबसे कम न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस खूंटी में दर्ज किया गया।

जामताड़ा में छाया कोहरा।

जामताड़ा में छाया कोहरा।

3-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अगले चार दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे (3-4) डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। इसके बाद अगले दो दिनों में इसमें कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

सुबह की शुरुआत कोहरा और ठंड के साथ होगी

रांची में अगले एक सप्ताह के दौरान मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव होगा। सुबह की शुरुआत कोहरा और ठंड के साथ होगी। अगले चार दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जाएगी। इससे रात में काफी ठंड रहेगी। दिन का तापमान भी सामान्य रहने की संभावना है। हवा चलने से ठिठुरन रहेगी।

सर्वाधिक बारिश 1.0 एमएम अर्की (खूंटी) में दर्ज की गई

पिछले 24 घंटे में राज्य में कहीं-कहीं पर बहुत हल्के दर्जे की बारिश हुई। सर्वाधिक बारिश 1.0 एमएम अर्की (खूंटी) में दर्ज की गई। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस गोड्‌डा में रिकॉर्ड किया गया।

कोहरे की वजह से टाटानगर से चलने वाली दो जोड़ी ट्रेन रद्द

इधर, सर्दियों के मौसम में बढ़ने वाले घने कोहरे को देखते हुए रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। सुरक्षित रेल परिचालन की बात कहते हुए 28 फरवरी 2026 तक टाटानगर से होकर चलने वाली कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है।

कुहासे के कारण ट्रेनों की गति कम हुई है

इसका असर झारखंड के हजारों यात्रियों पर पड़ेगा। क्योंकि यह ट्रेन झारखंड के विभिन्न शहरों से होकर गुजरती है। इसमें टाटानगर से होकर चलने वाली दो ट्रेन टाटानगर अमृतसर-टाटानगर एक्सप्रेस और सांतरागाछी-आनंद विहार-सांतरागाछी एक्सप्रेस शामिल है।

जबकि एक ट्रेन रांची होकर चलती है। वहीं, इसके साथ ही कुहासे के कारण लंबी दूरी की ट्रेन घंटों लेट चल रही है। कुहासे के कारण ट्रेनों की गति कम हुई है। इसके कारण ऐसा हो रहा है।



Source link