झुंझुनूं में मौसम का ‘यू-टर्न’::  कहीं रिमझिम तो कहीं झमाझम, उमस के बीच बरसे बादल, पारे में गिरावट से मिली राहत – Jhunjhunu News

झुंझुनूं में मौसम का ‘यू-टर्न’:: कहीं रिमझिम तो कहीं झमाझम, उमस के बीच बरसे बादल, पारे में गिरावट से मिली राहत – Jhunjhunu News




दोपहर बाद जिले के कई हिस्सों में अचानक मौसम ने करवट ली। देखते ही देखते धूल भरी हवाओं के साथ तेज बारिश शुरू हो गई। जिले के कुछ इलाकों में जहां मध्यम दर्जे की बारिश हुई, वहीं कुछ स्थानों पर मूसलाधार बारिश ने सड़कों को जलमग्न कर दिया। बारिश होने से तापमान में काफी गिरावट आई है और फिजा में ठंडक घुल गई है। सुबह से ही आसमान में बादलों की आवाजाही के बीच शुरू हुआ यह सिलसिला दोपहर होते-होते तेज बारिश में बदल गया। मौसम के इस सुहावने बदलाव ने शहरवासियों को तो चेहरे पर मुस्कान दी है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में किसान चिंतित हैं। लगातार बदलते मौसम और बेमौसम बारिश से खेतों में खड़ी या कटाई के लिए तैयार फसलों को नुकसान होने का डर सता रहा है। किसानों का कहना है कि इस समय बारिश फसलों की गुणवत्ता को प्रभावित कर सकती है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते अगले कुछ दिनों तक जिले में इसी तरह का मौसम बना रह सकता है। विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले 48 घंटों में धूल भरी आंधी और कहीं-कहीं गर्जना के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट