मानसा में देर रात एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा मानसा शहर के तिकोनी चौक पर रात करीब 9 बजे हुआ। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने सड़क पार कर रहे दो मोटरसाइकिल सवार भाइयों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि मृतकों की पहचान हरदीप सिंह और गुरदीप सिंह के रूप में हुई है। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने गाड़ी चालक सुखविंदर सिंह का मेडिकल करवाया है। थाना सिटी 2 के इंचार्ज गुरतेज सिंह ने बताया कि हादसे में दो नौजवानों की मौत हुई है। पुलिस उनके परिवार वालों का पता लगा रही है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Source link
मानसा में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत: तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर – Mansa News
- Share



