जालंधर में कार पेंटर से लूट, नकद रुपए छीने:  दो लुटेरों ने गोली मारने की धमकी दी, मोबाइल तोड़ा; पुलिस जांच में जुटी – Nakodar News

जालंधर में कार पेंटर से लूट, नकद रुपए छीने: दो लुटेरों ने गोली मारने की धमकी दी, मोबाइल तोड़ा; पुलिस जांच में जुटी – Nakodar News




जालंधर जिले के गोराया पुलिस थाना क्षेत्र में लूट की एक और घटना सामने आई है। यह वारदात गोराया गांव के घुरका में संग ढेसियां नहर पुल के पास हुई। लुटेरों ने एक कार पेंटर जसवीर राज से एक हजार रुपये नकद छीन लिए और उनका फोन तोड़ दिया। पीड़ित जसवीर राज ने बताया कि वह काम से छुट्टी लेकर अपने रिश्तेदारों के घर जा रहे थे। रास्ते में दो अज्ञात लुटेरों ने उन्हें रोका। लुटेरों ने उन्हें गोली मारने की धमकी दी और उनसे नकदी लूटकर मौके से फरार हो गए। पुलिस जांच में जुटी घटना की सूचना मिलने पर एएसआई बावा सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और लुटेरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है। राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी को जान का नुकसान नहीं हुआ।



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट