शादी की पहली शालगिरह से दो दिन पहले युवक लापता: पत्नी-मां रेवाड़ी अस्पताल में छोड़ी, बहन से पूछा ओटीपी, गहनों पर लिए लोन – Rewari News




मां को एलर्जी की दवा दिलाने पत्नी के साथ रेवाड़ी गया युवक दोनों को अस्पताल में छोड़कर लापता हो गया। अस्पताल पहुंचने के बाद पैसे निकलवाने के बहाने वहां से निकलाऔर फोन कर बहन से ओटीपी पूछा। फोन पर गहनों के बदले 80 हजार व 19 हजार के दो लोन के लोन के मैसेज आए तो इसका खुलासा हुआ। जिसकी सूचना उसने फोन कर अपनी भाभी को दी। आज ही के दिन 20 अप्रैल को पिछले साल दिल्ली निवासी युवती से युवक की शादी हुई थी। घर पर बहूं की अंगूठी और झुमके भी नहीं मिली। पिता ने पड़ोसी गांव के युवक पर बेटे को गायब करने और गहने चुराने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। मां एलर्जी की दवा दिलाने निकला गांव काकोड़िया निवासी पिता ने बताया कि बेटा 18 अप्रैल को अपनी मां को एलर्जी की दवा दिलाने के लिए गया था। मां-बेटे के साथ बहू भी अस्पताल गई थी। अस्पताल पहुंचने के बाद देवानंद मां और पत्नी को अस्पताल छोड़ पैसे निकालने की बात कहकर वहां से चला गया। इसके बाद वह वापस नहीं आया। इस दौरान उसने पैसे निकलवाने के बहाने फोन कर अपनी छोटी बहन से ओपटी पूछा। ओटीपी बताने के बाद उसके फोन पर मैसेज आया। जिसमें गहने के बदले 80 हजार व 19 हजार के दो लोन लेने की जानकारी मिली। बेटी ने फोन कर जब अपनी भाभी को इसकी सूचना दी तो जांच करने पर घर से बहू की अंगूठी व झुमके गायब मिले। नौकरी के लिए रोज घर से जाता था पिता ने शिकायत में बताया कि देवानंद पिछले करीब एक साल से लुहारी की कंपनी में नौकरी करने की बात कहकर सुबह घर से जाता था और शाम को आता था। उसने घर खर्च के लिए कोई पैसा नहीं दिया और पूछने पर बहाना बनाकर टाल देता था। बेटे को अंतिम बार खलीलपुर स्टेशन पर वहीं के रघु के देखा गया था। जब घर जाकर उसके पिता से पूछा तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। शिकायत में आरोप लगाया कि उसके बेटे को गायब करने व गहने चोरी करने में खलीलपुर निवासी रघु की साजिश है। रघु अक्सर देवानंद से मिलने उनके घर भी आता था। सदर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।



Source link