106 ग्राम गांजा-चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार:  मोतिहारी में पुड़िया बनाकर ग्राहकों को बेचता था, आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज – Motihari (East Champaran) News

106 ग्राम गांजा-चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार: मोतिहारी में पुड़िया बनाकर ग्राहकों को बेचता था, आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज – Motihari (East Champaran) News




मोतिहारी जिले में पुलिस ने मादक पदार्थ और वाहन चोरी के खिलाफ चलाए गए अभियान में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पीपरा थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को गांजा के साथ पकड़ा, जबकि दूसरे को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया है। पीपरा थाना क्षेत्र के मधुडीह गांव में थानाध्यक्ष अंजन कुमार के नेतृत्व में की गई छापेमारी के दौरान रामबाबू सिंह नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। गांजा की पुड़िया बनाकर बेचता था पुलिस ने उसके पास से 106 ग्राम गांजा बरामद किया। आरोपी अपने घर से ही गांजा की पुड़िया बनाकर ग्राहकों को बेचता था। गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई, जिसके बाद आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। पीपरा थानाध्यक्ष अंजन कुमार ने बताया कि जिले में सूखे नशे के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस अवैध धंधे में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और पुलिस की नजर ऐसी सभी संदिग्ध गतिविधियों पर बनी रहेगी। चोरी की स्प्लेंडर बाइक के साथ युवक गिरफ्तार वाहन चोरी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में भी पीपरा थाना पुलिस को सफलता मिली। पुलिस ने महारानी इलाके के निवासी संजय यादव को चोरी की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी लंबे समय से वाहन चोरी की घटनाओं में संलिप्त था और उसकी तलाश की जा रही थी। गिरफ्तार आरोपी से अन्य चोरी के मामलों का खुलासा करने के लिए पूछताछ की जा रही है। पुलिस की इन दोनों कार्रवाइयों से क्षेत्र में अपराधियों के बीच हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों ने पुलिस की सक्रियता की सराहना की है और उम्मीद जताई है कि ऐसे अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे।



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट