आरा में सड़क हादसे में ट्रक ड्राइवर की मौत। गाड़ी से उतरकर रोड क्रॉस कर रहा था। इस दौरान तेज रफ्तार ट्रेलर ने रौंदा दिया। मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर रोड जाम कर दिया। मृतक की पहचान परैया थाना क्षेत्र के बुकनारी गांव निवासी पीतांबर यादव के पुत्र सुरेंद्र यादव(40) के तौर पर हुई है। घटना टाउन थाना क्षेत्र के बाईपास रोड स्थित रीगल रिसोर्ट के पास की है।
पुलिस ने जाम खुलवाया करीब एक घंटे तक आक्रोशित लोगों ने रोड जाम रखा। इस दौरान दोनों लेन में वाहनों की लंबी कतारें लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझकार जाम खुलवाया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। गिट्टी अनलोड कर लौट रहे थे मृतक के भाई संतोष कुमार ने बताया कि रोहतास जिले के डिहरी से ट्रेलर पर गिट्टी लोड करके मुजफ्फरपुर जा रहे थे। रास्ते में रिसोर्ट पर गाड़ी खड़ी करके शौचालय गए थे। रोड क्रॉस करते समय तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। परिवार में पत्नी सुमित्रा देवी, दो पुत्र सूरज, नीरज और एक बेटी अंजली है। मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Source link
आरा में सड़क हादसे में ट्रक चालक की मौत: तेज रफ्तार ट्रेलर ने रौंदा, घटनास्थल पर तोड़ा दम; विरोध में एक घंटे तक रोड जाम – Bhojpur News
- Share



