फलोदी में ट्रोले ने टैंपो को मारी टक्कर,तीन की मौत:  फसल काटने के लिए खेत पर जा रहे थे, मध्यप्रदेश के 13 लोग घायल – Phalodi News

फलोदी में ट्रोले ने टैंपो को मारी टक्कर,तीन की मौत: फसल काटने के लिए खेत पर जा रहे थे, मध्यप्रदेश के 13 लोग घायल – Phalodi News


जिले के मलार रोड पर शुक्रवार रात करीब 10 बजे एक ट्रोले ने टैंपो को पीछे से टक्कर मार दी।

फलोदी में सड़क किनारे खड़े टैंपो को ट्रोले ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में टैंपो में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने रेफर के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में 13 लोग घायल हो गए। जिनमें तीन बच्चों समेत 6 महिलाएं और 4 पुरुष शामिल है।

.

गेहूं की फसल काटने के लिए आए थे श्रमिक हादसा जिले के मलार रोड पर शुक्रवार रात करीब 10 बजे हुआ। थानाधिकारी भंवराराम ने बताया- टैंपो में सवार सभी लोग मध्य प्रदेश के श्रमिक थे, जो गेहूं की फसल काटने के लिए फलोदी आए थे। वे एक खेत मालिक के बुलावे पर खेत की तरफ जा रहे थे।

मध्यप्रदेश के मजदूर गेहूं की फसल काटने के लिए फलोदी आए थे।

मलार रोड पर पीछे से मारी टक्कर टैंपो में सवार राहुल ने बताया- वो करीब एक महीने पहले फलोदी आए थे। शुक्रवार को टैंपो में सवार होकर करीब 16 लोग गेहूं की फसल काटने के लिए एक खेत पर जा रहे थे। इस दौरान मलार रोड पर टैंपो ड्राइवर ने कुछ सामान लेने के लिए टैंपो को सड़क किनारे रोका था। इसी दौरान पीछे से आए ट्रोले ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

एक ने रास्ते में तोड़ा दम मृतकों में 15 वर्षीय टीना पुत्री लाल सिंह और एक अज्ञात पुरुष शामिल हैं। हादसे में घायल हुए लोगों को 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें से एक महिला पूजा की जोधपुर रेफर किए जाने के दौरान ओसियां के पास मौत हो गई।

हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने रेफर के दौरान रास्ते में दम तोड़ दिया।

हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने रेफर के दौरान रास्ते में दम तोड़ दिया।

सूचना मिलते ही पीएमओ डॉ.अभिषेक अग्रवाल, पूर्व पीएमओ डॉ. प्रेमप्रकाश सुथार और डॉ. कैलाश जोशी सहित पूरा नर्सिंग स्टाफ घायलों के उपचार में जुट गया। डॉ. अग्रवाल ने बताया कि पांच गंभीर घायलों – गोपी लाल, अशोक, बाबूलाल, पूजा और रोशनी को जोधपुर रेफर किया गया है। जिसमें पूजा की रास्ते में ही मौत हो गई।

शेष घायलों में भोला, रामबाई, किंजर, सुगंध, जे राहुल, रोशनी, ममता और अंजना शामिल हैं, जिनका उपचार जिला अस्पताल में जारी है। घटना की सूचना मिलते ही सीआई भंवराराम और अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। थानाधिकारी भंवराराम ने बताया कि शवों को मॉर्च्युरी में रखवाया गया है और आज उनका पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट