जींद से भंभेवा के बीच हाइड्रोजन ट्रेन का ट्रायल:  डीजल और बिजली की होगी बचत, पानी और भाप का उत्सर्जन, प्रदूषण होगा शून्य – Jind News

जींद से भंभेवा के बीच हाइड्रोजन ट्रेन का ट्रायल: डीजल और बिजली की होगी बचत, पानी और भाप का उत्सर्जन, प्रदूषण होगा शून्य – Jind News




जींद जिले से भंभेवा के बीच पहली बार हाइड्रोजन ट्रेन का ट्रायल किया जा रहा। बता दे कि हाइड्रोजन प्लांट के अधिकारी और तकनीकी विशेषज्ञ पूरे परीक्षण की निगरानी करेंगे।
हाईड्रोजन ट्रेन को सुरक्षा पहरे में रखा गया है। ट्रेन पहले ट्रायल में जींद से चल कर जींद सिटी, पांडु पिंडरा आदि स्टेशन से होते हुए सोनीपत रेलवे लाइन पर गांव भंभेवा के रेलवे स्टेशन पर पहुंची है।इस ऐतिहासिक ट्रायल के लिए हाइड्रोजन ट्रेन के इंजन में विशेष रूप से बाहर से मंगवाई गई हाइड्रोजन गैस रिफिल की गई है। हाइड्रोजन फ्यूल सेल तकनीक से होगी संचालित बता दे कि यह ट्रेन डीजल या बिजली से नहीं बल्कि हाइड्रोजन फ्यूल सेल तकनीक से संचालित होगी, जिसमें केवल पानी और भाप का उत्सर्जन होता है। इससे प्रदूषण लगभग शून्य रहेगा और पर्यावरण संरक्षण को मजबूती मिलेगी।
प्रशासन ने की लोगों से अपील जींद जिला देश के उन चुनिंदा क्षेत्रों में शामिल हो रहा है, जहां नई और उन्नत रेल तकनीक का प्रयोग किया जा रहा है। इस अनोखी ट्रेन को लेकर स्थानीय लोगों में खासा उत्साह है। वहीं रेलवे प्रशासन ने ट्रायल के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर लोगों से अपील की है कि वे ट्रैक और आसपास के इलाकों से दूर रहें और किसी भी तरह की अनधिकृत गतिविधि से बचें।
इस तरह रिपोर्ट तैयार करेंगे अधिकारी ट्रायल रन के दौरान ट्रेन की गति, ब्रेकिंग सिस्टम, ईंधन खपत, तकनीकी क्षमता और सुरक्षा मानकों की बारीकी से जांच की जाएगी। हाइड्रोजन प्लांट के अधिकारी हर चरण पर नजर रखेंगे और तकनीकी डेटा एकत्र करेंगे, ताकि भविष्य में इसके संचालन को लेकर ठोस रिपोर्ट तैयार की जा सके। यदि यह ट्रायल सफल रहता है तो जींद-भंभेवा रूट पर हाइड्रोजन ट्रेन के नियमित संचालन का रास्ता साफ हो जाएगा। इसे भारतीय रेलवे के हरित ऊर्जा मिशन की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट