भोजपुर में ट्रैक्टर ने बाइक में मारी टक्कर:  एक युवक की मौके पर मौत, दोस्त गंभीर रूप से घायल; सब्जी खरीदकर घर लौटते समय हादसा – Bhojpur News

भोजपुर में ट्रैक्टर ने बाइक में मारी टक्कर: एक युवक की मौके पर मौत, दोस्त गंभीर रूप से घायल; सब्जी खरीदकर घर लौटते समय हादसा – Bhojpur News




भोजपुर में शुक्रवार देर शाम तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दोस्त की हालत गंभीर है। हादसे के बाद ड्राइवर गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना आयर थाना क्षेत्र की है। मृतक की पहचान जगदीशपुर के कहेन गांव वार्ड नंबर-8 निवासी एक्स आर्मी मैन श्रीसंत सिंह के पुत्र बृजेश कुमार सिंह के तौर पर हुई है। जख्मी दोस्त उसी गांव के निवासी शारदा नंद सिंह का पुत्र अजीत कुमार(26) है।
सब्जी खरीदकर घर लौटते समय हादसा घायल के चाचा चाचा नरेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों शुक्रवार की शाम बाइक से शिवपुर गांव सब्जी खरीदने गए थे। वापस घर लौटते समय कहेन गांव सिवान पर स्थित चिमनी भट्ठा के पास ईंट लदे ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। बृजेश कुमार सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि उनका भतीजा अजीत कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घर में मचा कोहराम मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है। सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक चार-भाई बहन में तीसरे स्थान पर था। परिवार में मां, बहन ममता, पूजा और भाई रुपेश कुमार है। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया है।



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट