मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में समारोह में उपस्थित रहेंगे। (फाइल)
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में दूसरी बार राज्य सरकार का एक वर्ष का कार्यकाल 28 नवंबर को पूरा हो रहा है। इस अवसर पर शुक्रवार दोपहर 11 बजे से मोरहाबादी मैदान में एक भव्य राज्यस्तरीय समारोह का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मुख्य अतिथ
.
इसे लेकर ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। शहर में 28 नवंबर की सुबह 6 से रात के 10 बजे तक भारी मालवाहक वाहनों का प्रवेश वर्जित किया गया है। वहीं, समारोह में राज्य सरकार के मंत्रीगण विशेष अतिथि के तौर पर शामिल होंगे।
इनमें वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, कृषि और पशुपालन मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, तथा झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) से संबंधित मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, योगेंद्र प्रसाद, दीपक बिरुआ, हफीजुल हसन और चमरा लिंडा प्रमुख रूप से शामिल हैं।
राज्य स्तरीय समारोह की सफलतापूर्वक आयोजन के लिए रांची के डीसी मंजूनाथ भजंत्री को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
चयनित अधिकारी और अन्य महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्ति प्राप्त करेंगे
समारोह के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करीब 10,000 युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। इनमें लगभग 8,000 चयनित अभ्यर्थी होंगे, जो सहायक आचार्य, कीटपालक, पुलिस उपाधीक्षक, राज्य कर पदाधिकारी, काराधीक्षक, झारखंड शिक्षा सेवा के चयनित अधिकारी और अन्य महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्ति प्राप्त करेंगे।
राज्य स्तरीय समारोह की सफलतापूर्वक आयोजन के लिए रांची के डीसी मंजूनाथ भजंत्री को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। वह समारोह की तैयारियों की नियमित समीक्षा कर रहे हैं। मोरहाबादी मैदान में पंडाल और मंच के निर्माण कार्य के साथ-साथ यातायात व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों की भी निगरानी की जा रही है।
मोरहाबादी जाने वाली सड़कों पर आम वाहन नहीं चलेंगे
इधर, सुबह 6 से रात के 10 बजे तक भारी मालवाहक वाहनों का प्रवेश वर्जित किया गया है। भारी मालवाहक वाहन रिंग रोड होकर अपने गंतव्य तक परिचालन कर सकेंगे। इसके अतिरिक्त नो-इंट्री का समय पूर्ववत रहेगा। इस दौरान एसएसपी आवास, दिवंगत दिशोम गुरु आवास, अतिथि शाला, मोरहाबादी टीओपी, रेडक्रास वाले रोड में सामान्य वाहन का परिचालन भी वर्जित रहेगा। ट्रैफिक पुलिस ने रांची शहर के सभी नागरिकों से अपील की है कि उक्त कार्यक्रम के रूट मार्ग में चारपहिया वाहनों का उपयोग न करें।
आने वाले वाहनों की चिह्नित स्थलों पर ही होगी पार्किंग
कार्यक्रम में आने वाले लोगों के लिए फुटबॉल मैदान रांची कॉलेज मोरहाबादी, आर्मी मैदान मोरहाबादी, टीआरआई मैदान और डीआईजी ग्राउंड में पार्किंग स्थल बनाया गया है। कांके रिंग रोड, चांदनी चौक, राम मंदिर होते हुए आने वाले वाहन चिह्नित पार्किंग स्थल पर ही वाहन पार्क करेंगे।
आर्मी मैदान मोरहाबादी की पार्किंग में बूटी मोड़, रिम्स, करमटोली चौक होते हुए आने वाले वाहनों की पार्किंग होगी। आवश्यकता अनुसार अन्य मार्गों पर भी अल्प समय के लिए रूट परिवर्तन और बंद किया जा सकता है।



