पंजाब विधानसभा के बजट सत्र का आज 12 मार्च को छठा दिन है। कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा के मुद्दे को लेकर आज सदन के हंगामेदार रहने के आसार हैं। स्पीकर कुलतार सिंह संधवां पहले ही साफ कर चुके हैं कि जब तक खैहरा माफी नहीं मांगते, तब तक उन्हें सदन में अपना पक्ष रखने का मौका नहीं दिया जाएगा। दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी के विधायक उनके निष्कासन की मांग पर अड़े हुए हैं। हालांकि खैहरा के खिलाफ पहले ही निंदा प्रस्ताव पास किया जा चुका है। आज ऐसे चलेगी सेशन की कार्यवाही जानकारी के मुताबिक आज बजट सत्र में करीब दस प्रस्ताव पेश किए जाएंगे। इसके बाद केंद्र सरकार की विदेश नीति पर चर्चा और वोटिंग होगी। कल फूड सप्लाई मंत्री लाल चंद कटारूचक ने इस संबंध में प्रस्ताव पेश किया था। आज इस विषय पर चर्चा होने की संभावना है। इसके अलावा कई अन्य प्रस्ताव भी सदन में पेश किए जा सकते हैं। अब तक सेशन में यह कार्यवाही हुई 6 मार्च – बजट सत्र की शुरुआत हुई। इस दौरान गुलाब चंद कटारिया ने सदन को संबोधित किया और सरकार के कामों व भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। जाते समय उन्होंने स्पीकर से कहा कि वंदे मातरम को भी राष्ट्रगान की तरह सदन की कार्यवाही में शामिल किया जाए। 7 मार्च सरकारी अवकाश रहा। 8 मार्च: पंजाब सरकार ने 2.60 लाख करोड़ रुपये का सालाना बजट पेश किया। इस दौरान जनरल कैटेगरी की महिलाओं को 1000 रुपये और बीसी कैटेगरी की महिलाओं को 1500 रुपये देने का ऐलान किया गया। बजट अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन पेश किया गया। 9 मार्च: कांग्रेस विधायकों ने प्रदर्शन करते हुए सदन से वॉकआउट कर दिया। उनका आरोप था कि उन्हें बोलने का पर्याप्त समय नहीं दिया जाता। इस दौरान कानून व्यवस्था के मुद्दे पर बहस हुई। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए बजट को ऐतिहासिक बताया। 10 मार्च: कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा की महिलाओं को लेकर की गई टिप्पणी पर निंदा प्रस्ताव पास किया गया। 11 मार्च: खैहरा की टिप्पणी को लेकर सदन में जमकर हंगामा हुआ। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा और खैहरा के बीच तीखी बहस हुई। इसके बाद कांग्रेस ने सदन का बहिष्कार कर दिया। कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी भी हुई। शाम को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बजट पर अपना पक्ष रखते हुए शिरोमणि अकाली दल और कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं को केवल अपनी कुर्सी की चिंता है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि 2027 ही नहीं, 2047 तक भी उनकी ही पार्टी की सरकार बनेगी।
Source link
पंजाब विधानसभा बजट सेशन का आज छठा दिन: सुखपाल खैहरा के मुद्दे पर आज भी हंगामेदार रहने के आसार, 10 प्रस्ताव पेश होंगे – Punjab News
- Share



