आरएएस-2024 मैंस में सफल कैंडिडेट्स के लिए आज-कल अंतिम मौका:  डिटेल फॉर्म व सर्विस प्रायोरिटी भरनी होगी, फिर होंगे इंटरव्यू; 1096 पदों पर वैकेंसी – Ajmer News

आरएएस-2024 मैंस में सफल कैंडिडेट्स के लिए आज-कल अंतिम मौका: डिटेल फॉर्म व सर्विस प्रायोरिटी भरनी होगी, फिर होंगे इंटरव्यू; 1096 पदों पर वैकेंसी – Ajmer News


राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से आयोजित RAS-2024 मुख्य परीक्षा में पास कैंडिडेट्स को डिटेल आवेदन-पत्र और सर्विस प्रायोरिटी क्रम भरने के लिए अंतिम मौका दिया गया है। आवेदक आज और कल ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसके बाद ही इंटरव्यू में एंट्री दी जाएगी।

.

आयोग ने 30 अक्टूबर से 10 नवंबर तक अवसर दिया था। यह वैकेंसी 1096 पदों के लिए है और 2461 कैंडिडेट्स इंटरव्यू के लिए सलेक्ट किए गए थे।

अब इंटरव्यू डेट का इंतजार

  • RPSC ने 2 सितंबर 2024 को भर्ती विज्ञापन निकाला था। 18 अक्टूबर 2024 तक 6 लाख 75 हजार कैंडिडेट्स ने अप्लाई किया। 2 फरवरी 2025 को प्री-एग्जाम हुआ, 3 लाख 75 हजार 657 कैंडिडेट्स शामिल हुए।
  • 20 फरवरी को रिजल्ट जारी हुआ और 21 हजार 539 कैंडिडेट्स मेंस एग्जाम के लिए सलेक्ट किए गए। इसके बाद 17 और 18 जून 2025 को मेंस एग्जाम हुआ।
  • 8 अक्टूबर 2025 को मेंस रिजल्ट घोषित किया। इसमें 2461 कैंडिडेट्स इंटरव्यू के लिए सलेक्ट हुए।
  • पहले 733 पदों पर वैकेंसी निकाली गई थी। 17 फरवरी 2025 को पदों की संख्या बढ़ाकर 1096 कर दी गई। इसमें राज्य सेवा के 428 और अधीनस्थ सेवा के 668 पद हैं।

आरएएस-2024 से संबंधित ये खबरें भी पढ़ें…



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट