रायपुर में आज 1316 जोड़े लेंगे सात फेरे:  हिंदू-मुस्लिम-ईसाई रीति-रिवाज से होगा सामूहिक विवाह, कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान की भी होगी शुरुआत – Raipur News

रायपुर में आज 1316 जोड़े लेंगे सात फेरे: हिंदू-मुस्लिम-ईसाई रीति-रिवाज से होगा सामूहिक विवाह, कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान की भी होगी शुरुआत – Raipur News




मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत आज रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में 1,316 जोड़ों का सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर पूरे प्रदेशभर में कुल 6,412 से अधिक जोड़े अलग-अलग धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह बंधन में बंधेंगे। राज्य स्तरीय कार्यक्रम से दूसरे जिलों के जोड़े ऑनलाइन माध्यम से जुड़ेंगे। सीएम विष्णुदेव साय साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह करेंगे। इस मौके पर डिप्टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, महिला-बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े सहित कई मंत्री, सांसद, विधायक और जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान का शुभारंभ इस अवसर पर सीएम साय कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान की शुरुआत भी करेंगे। अभियान के पहले चरण में 6 माह से 52 माह तक के करीब 40 हजार कुपोषित बच्चों को शामिल किया जाएगा। इस अभियान की शुरुआत बस्तर संभाग से होगी। जिसमें बीजापुर, दंतेवाड़ा, नारायणपुर और सुकमा जिले शामिल हैं। विवाह के लिए आर्थिक सहायता और उपहार मुख्य कार्यक्रम के तहत सुबह 11 बजे से साइंस कॉलेज मैदान में 1,316 जोड़ों का विवाह संपन्न होगा। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत प्रत्येक जोड़े को 35 हजार रुपए की सहायता राशि उनके बैंक खातों में दी जाएगी, जबकि 15 हजार रुपए उपहार सामग्री और विवाह आयोजन पर खर्च किए जाएंगे। इस कार्यक्रम से बलौदा बाजार, धमतरी, दुर्ग, महासमुंद और राजनांदगांव जिलों के जोड़े ऑनलाइन माध्यम से जुड़ेंगे। विभिन्न समुदायों के जोड़े बंधेंगे विवाह सूत्र में योजना के तहत राज्यभर में हिंदू रीति से 6,281, मुस्लिम रीति से 3, ईसाई रीति से 113, बौद्ध रीति से 5 और बैगा समुदाय के 10 जोड़े विवाह सूत्र में बंधेंगे। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के माध्यम से राज्य सरकार आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों को सम्मानपूर्वक विवाह का अवसर प्रदान कर रही है।



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट