छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज का दिन मुद्दों से भरा रहने वाला है। सदन की कार्यवाही की शुरुआत अविभाजित मध्यप्रदेश की पूर्व सदस्य मंगलीबाई रावटे को श्रद्धांजलि अर्पित कर की जाएगी। इसके बाद प्रश्नकाल के दौरान कृषि-पशुपालन, आदिम जाति विकास, आवास एवं पर्यावरण और पर्यटन विभाग से जुड़े सवाल उठेंगे। आज सदन में कुल 77 ध्यानाकर्षण प्रस्ताव भी लगे हैं, जिनमें कानून-व्यवस्था, उद्योगों में मजदूरों की सुरक्षा और अन्य जनहित के मुद्दों पर सरकार का ध्यान आकर्षित किया जाएगा। 77 ध्यानाकर्षण के बीच मजदूरों की मौत का मुद्दा सदन में लगे 77 ध्यानाकर्षण प्रस्तावों में रियल इस्पात में मजदूरों की मौत का मामला भी उठेगा। जिला बलौदाबाजार के बकुलाही में स्थित इस फैक्ट्री में सुरक्षा मानकों में हुई लापरवाही को लेकर इस घटना के लिए सरकार से जवाब और कार्रवाई की स्थिति पर जानकारी मांगी जा सकती है। विधायक पुरंदर मिश्रा और इंद्र साव इसे उठाएंगे। चाकूबाजी की बढ़ती घटनाओं पर सरकार से जवाब प्रदेश में बढ़ रही चाकूबाजी की घटनाओं को लेकर भी ध्यानाकर्षण के जरिए सरकार का ध्यान आकर्षित किया जाएगा। सत्ता पक्ष के विधायक अजय चंद्राकर, धर्मजीत सिंह और धरमलाल कौशिक इस मुद्दे को उठाते हुए गृहमंत्री से स्थिति स्पष्ट करने और अपराध पर नियंत्रण के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी मांगेंगे। प्रश्नकाल में गौवंश और कृत्रिम गर्भाधान का मुद्दा प्रश्नकाल के दौरान बीजेपी विधायक अजय चंद्राकर छत्तीसगढ़ में गौवंश की स्थिति और कृत्रिम गर्भाधान से जुड़ी योजनाओं का मामला उठाएंगे। इसमें पशुधन विकास और नस्ल सुधार कार्यक्रमों के क्रियान्वयन को लेकर सरकार से जानकारी मांगी जा सकती है।वहीं कांग्रेस विधायक अटल श्रीवास्तव मंडी निधि से स्वीकृत सामुदायिक भवनों के निर्माण का मुद्दा सदन में उठाएंगे। इसमें स्वीकृत कार्यों की स्थिति और फंड के उपयोग को लेकर सरकार से जवाब मांगा जाएगा। विधायक इंद्र साव राज्य में मंदिरों के जीर्णोद्धार से जुड़ा मामला उठाएंगे। इसमें धार्मिक स्थलों के संरक्षण और उनके विकास के लिए सरकार की योजनाओं की स्थिति पर सवाल किए जा सकते हैं। आरडीए और हाउसिंग बोर्ड कॉलोनियों को निगम में शामिल करने का मुद्दा रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) और हाउसिंग बोर्ड की कॉलोनियों को नगर निगम क्षेत्र में शामिल किए जाने के मुद्दे पर आवास एवं पर्यावरण मंत्री से सवाल करेंगे। यह मुद्दा इन कॉलोनियों में रहने वाले लोगों की शहरी सुविधाओं से जुड़ा हुआ है। फ्लाईऐश प्रबंधन और मछली पालन पर भी चर्चा प्रश्नकाल में उद्योगों से निकलने वाले फ्लाईऐश के प्रबंधन को लेकर भी सरकार से जवाब मांगा जाएगा। इसके अलावा राज्य में मछली पालन से जुड़ी योजनाओं और उत्पादन से संबंधित सवाल भी सदन में उठेंगे। तीन मंत्रियों के विभागों से जुड़े सवाल भी आज आज के प्रश्नकाल में मंत्री टंकराम वर्मा, गजेन्द्र यादव और गुरू खुशवंत साहेब के विभागों से जुड़े सवाल भी लगाए गए हैं। इन विभागों की योजनाओं और उनके क्रियान्वयन को लेकर सदन में चर्चा होने की संभावना है।
Source link
आज प्रश्नकाल में गौवंश, फ्लाईऐश और कॉलोनियों का मुद्दा गूंजेगा: 77 ध्यानाकर्षण के मुद्दे, चाकूबाजी से लेकर मजदूरों की मौत तक उठेंगे सवाल – Chhattisgarh News
- Share



