नूंह में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर तीन गौतस्कर अरेस्ट:  पिकअप में गोवंश राजस्थान ले जा रहे थे; एक खेतों के रास्त हुआ फरार – Nuh News

नूंह में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर तीन गौतस्कर अरेस्ट: पिकअप में गोवंश राजस्थान ले जा रहे थे; एक खेतों के रास्त हुआ फरार – Nuh News


दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बोलेरो पिकअप में गोवंश भरकर राजस्थान ले जा रहे तीन गो-तस्कर गिरफ्तार किए गए हैं।

नूंह जिले में पुलिस ने गो-तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर एक बोलेरो पिकअप वाहन में दो गोवंश भरकर राजस्थान ले जा रहे थे। पुलिस ने वाहन और गोवंश दोनों को बरामद कर लिया है।

.

बामनठेड़ी गांव के पास नाकाबंदी

फिरोजपुर झिरका थाना सदर गो-टास्क फोर्स को मंगलवार को गो-तस्करी की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर टीम ने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर बामनठेड़ी गांव के पास नाकाबंदी की।

पुलिस को जानकारी मिली थी कि आसिफ, जुबैर निवासी गुमट बिहारी, नगीना, सादिक निवासी साकरस/कालाका बास, फिरोजपुर झिरका और मुनफैद निवासी कालाखेड़ा, फिरोजपुर झिरका मिलकर गो-तस्करी करते हैं और बोलेरो पिकअप में गोवंश भरकर राजस्थान ले जाने वाले हैं।

पिकअप में बरामद किया गया गौवंश।

पीछा कर तीन आरोपी दबोचे, एक खेतों में हुआ फरार

नाकाबंदी के दौरान पिकअप चालक ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की। पुलिस ने सरकारी वाहन से पीछा किया। पुलिस वाहन को देखकर चारों आरोपी कूदकर भागने लगे, लेकिन पुलिस ने तीन आरोपियों को मौके पर ही पकड़ लिया। एक आरोपी मुनफैद सरसों की खड़ी फसल का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहा।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान आसिफ, जुबैर और सादिक के रूप में हुई है। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें रस्सियों से बंधी दो गायें मिलीं।

गोवंश संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हरियाणा गोवंश संरक्षण एवं गौहत्या निवारण अधिनियम की धाराओं और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। फरार आरोपी मुनफैद की तलाश जारी है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गो-तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट