ऑडियो रिकॉर्डिंग सामने आने के बाद हिंदूवादी संगठनों में आक्रोश फैल गया। देर रात करीब 1000 कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और थाने का घेराव किया।
छिंदवाड़ा में एक युवती को हिंदूवादी संगठन के समर्थन के कारण जान से मारने की धमकी दी गई। युवकों ने फोन कॉल पर आपत्तिजनक और धमकी भरी बातें कीं। युवकों ने खुद को पठान बताते हुए कहा- तेरे समाज की चार लड़कियों को चलाता हूं। वो मेरे लिए जहर खाने को तैयार ह
.
कॉल की ऑडियो रिकॉर्डिंग सामने आने के बाद हिंदूवादी संगठनों में आक्रोश फैल गया। देर रात करीब 1000 कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और थाने का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो छिंदवाड़ा बंद कर दिया जाएगा।
पुलिस के अनुसार मामले में चार अज्ञात आरोपियों की तलाश की जा रही है, जबकि सूत्रों का कहना है कि तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।
मंगलवार रात को हिंदू संगठन के लोग बड़ी संख्या में थाने पहुंचे थे।
पढ़िए युवती और धमकाने वालों के बीच की बातचीत…
युवक: हमको पठान बोलते हैं। छिंदवाड़ा में जब वह (T राजा) 16 तारीख को आया था तो हमने 15 तारीख को नरेंद्र पटेल (हिंदू गर्जना रैली के आयोजक) को रात में बैठाया और उसको यह भी समझाए थे कि छिंदवाड़ा में गाली-गलौज नहीं करना। लेकिन उसके बाद भी आखिरी-आखिरी में उसने बोल ही दिया। आदिवासी कमेटी के लोग हमसे मिले। उन्होंने हमें बताया, जिसके कारण हमने रैली निकाली।
युवक: अपनी स्टोरी डिलीट करो। युवती: डिलीट तो नहीं होगी स्टोरी।
युवक: डिलीट नहीं होगी ना, तो ठीक है हम %#@₹₹%%# उसकी टकला (अरविंद राजपूत) जो भी है छोटी बाजार का, उसकी #₹%&*@ का दम रखते हैं हम लोग। जो तुम लोग बोलते न हम रेप कर रहे लड़कियों का, सही में कर रहे। पीछे से दूसरा युवक- मेरे पास चार गर्लफ्रेंड हैं तेरे समाज की…चार। और चारों जहर खाती हैं मेरे लिए।
युवती: इसको समझा दो कि समाज में न जाए। नहीं तो मैं उकसी न तो घर में घुस कर….
(इस बीच अलग दो लड़के पीछे से लगातार गाली देते सुनाई देते हैं)
युवती: भैया ये गाली दे रहे हैं। मुझे बताओ क्या करना है। युवक: तू स्टोरी डिलीट कर। युवती: नहीं, वो तो नहीं होंगी। 24 घंटे बाद अपने आप होगी।
युवक : ठीक है…तू बता, तू कहां है…तेरा घर कहां है? युवती: आप जाओ, थाने में मिलती हूं। युवक: हां, जा थाने।
अब जानिए इस पूरे विवाद की जड़ क्या है…?
टी राजा ने हिंदू गर्जना रैली में दिया था बयान
तेलंगाना के भाजपा विधायक टी राजा सिंह 16 फरवरी को छिंदवाड़ा पहुंचे थे। वे यहां आयोजित हिंदू गर्जना रैली में शामिल हुए थे। रैली के दौरान उन्होंने एक वर्ग विशेष को लेकर विवादित बयान दिया था।
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का विरोध प्रदर्शन
टी राजा के बयान के विरोध में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने 23 फरवरी को रैली निकाली। पार्टी ने टी राजा और आयोजन समिति के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की थी।
हिंदूवादी संगठनों ने विरोध रैली पर सवाल उठाते हुए कहा था कि टी राजा का बयान आतंकवादियों को लेकर था। ऐसे में विरोध करना आतंकवादियों का समर्थन करने जैसा है। हिंदूवादी संगठन के नेता और रामलीला मंडल के अध्यक्ष अरविंद राजपूत ने कहा था-
अगर इसी तरह हालात रहे, तो ईंट का जवाब पत्थर से दिया जाएगा।

सोशल मीडिया स्टेटस के बाद युवती को धमकी
अरविंद राजपूत के इसी बयान को 22 साल की एक युवती ने मंगलवार सुबह अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर स्टेटस के रूप में शेयर किया। स्टेटस लगाने के कुछ घंटों बाद, करीब दो बजे युवती के पास इंस्टाग्राम कॉल आया।
अलग-अलग आवाजों में बात करते हुए धमकाने लगे
युवती ने कॉल उठाई तो उधर से तीन से चार युवक अलग-अलग आवाजों में बात करते हुए उसे धमकाने लगे। उन्होंने स्टोरी हटाने का दबाव बनाया। युवती के मना करने पर गाली-गलौज शुरू कर दी गई और जान से मारने की धमकी दी गई।
जब युवती ने गाली देने से मना किया तो आरोपियों ने उसका पता पूछना शुरू कर दिया। युवती ने कहा कि वह थाने में मिलेगी। इस पर युवकों ने धमकाते हुए कहा कि तू थाने ही आ जा।
युवती ने दोस्तों को बात बताई और थाने पहुंची
घटना के बाद युवती ने पूरी बात अपने दोस्तों को बताई। जानकारी हिंदूवादी संगठन के नेता अरविंद राजपूत तक पहुंची। रात करीब साढ़े 10 बजे युवती अपने दोस्तों और परिजन के साथ थाने पहुंची। थोड़ी देर बाद राजपूत भी कार्यकर्ताओं के साथ थाने आ गए और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।
रात एक बजे थाने का घेराव, गिरफ्तारी की मांग
धीरे-धीरे भीड़ बढ़ती गई और रात करीब 1 बजे थाने के सामने करीब एक हजार लोग जमा हो गए। प्रदर्शनकारियों ने थाने का घेराव कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। मौके पर सीएसपी अजय राणा पहुंचे और जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।
रात करीब 2 बजे प्रदर्शन इस शर्त पर खत्म हुआ कि अगर बुधवार सुबह 11 बजे तक आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए, तो छिंदवाड़ा जाम किया जाएगा।

CSP और कोतवाली निरीक्षक से बात करते अरविंद राजपूत।
धमकाने वाले तीन युवकों के नाम सामने आए
पुलिस सूत्रों के अनुसार- शुरुआती तौर पर तीन युवकों- बिलाल, दिलावर और सलमान के नाम सामने आए हैं। पुलिस ने देर रात तक आरोपियों की तलाश जारी रहने की बात कही है। फिलहाल शहर में हालात सामान्य हैं। हालांकि पुलिस एहतियात के तौर पर निगरानी बनाए हुए हैं।
कोतवाली निरीक्षक आशीष कुमार ने बताया कि युवती की शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। कॉल डिटेल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की जानकारी खंगाली जा रही है।
इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…
भाजपा विधायक बोले- ‘10-10 बांग्लादेशियों के सिर काटेंगे

टी. राजा सिंह छिंदवाड़ा में 16 फरवरी को आयोजित हिंदू गर्जना रैली में शामिल हुए थे।
तेलंगाना के भाजपा विधायक टी. राजा सिंह छिंदवाड़ा में 16 फरवरी को आयोजित हिंदू गर्जना रैली में कहा था- अगर सरकार उनकी मांगें मानती है तो उनके बजरंगी 10-10 बांग्लादेशियों का सिर काटेंगे। उनका कभी राज आया तो वह एक आतंकी का सिर काटने वाले को 50 हजार रुपए का इनाम देंगे। पढ़ें पूरी खबर…



