लुधियाना में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:  ई-मेल के जरिए दिया थ्रेट, स्कूल खाली कराए गए; पुलिस और डॉग स्कॉयड की टीमें स्पॉट पर – Ludhiana News

लुधियाना में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी: ई-मेल के जरिए दिया थ्रेट, स्कूल खाली कराए गए; पुलिस और डॉग स्कॉयड की टीमें स्पॉट पर – Ludhiana News




लुधियाना में आज सुबह-सुबह 3 स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जिससे स्कूल प्रशासन और स्कूल स्टाफ में दहशत का माहौल बन गया। स्कूल प्रबंधन को यह धमकी आज सुबह ईमेल के जरिए प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही लुधियाना पुलिस बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड टीम तुरंत मौके पर पहुंची और एहतियात के तौर पर स्कूल परिसर को खाली करवाया जा रहा है और पुलिस चप्पे-चप्पे की तलाशी ले रही है। स्कूल के बाहर भारी पुलिस बल तैनात है। जैसे ही खबर फैली, घबराए हुए माता-पिता अपने बच्चों को लेने के लिए स्कूल पहुंचने लगे। प्रशासन ने लोगों से संयम बनाए रखने की अपील की है। साइबर सेल की मदद से ईमेल के आईपी एड्रेस को ट्रैक किया जा रहा है, ताकि शरारती तत्वों का पता लगाया जा सके। साइबर सेल की जांच जारी पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या यह किसी की शरारत है या इसके पीछे कोई बड़ी साजिश। पंजाब में पिछले कुछ समय में कई स्कूलों को इस तरह की फर्जी ईमेल के जरिए डराने की कोशिशें की गई हैं जिसे देखते हुए जांच को तेज कर दिया गया है। खबर को हम लगातार अपडेट कर रहे हैं….



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट