नागौर में पासपोर्ट ऑफिस को उड़ाने की धमकी:  सर्च ऑपरेशन में नहीं मिली कोई संदिग्ध वस्तु, खाली करवाकर ताला लगाया – Nagaur News

नागौर में पासपोर्ट ऑफिस को उड़ाने की धमकी: सर्च ऑपरेशन में नहीं मिली कोई संदिग्ध वस्तु, खाली करवाकर ताला लगाया – Nagaur News




नागौर में कल कोर्ट को मिली धमकी के बाद आज पासपोर्ट सेवा केंद्र को उड़ाने की धमकी मिली है। नागौर पोस्ट ऑफिस स्थित पासपोर्ट सेवा केंद्र को धमकी भरे ई-मेल के बाद एहतियातन खाली करवाकर बंद कर दिया गया है। दोपहर 12 बजे रीजनल पासपोर्ट ऑफिस से मिली सूचना के बाद कोतवाली पुलिस और इंटेलिजेंस की टीमों ने मौके पर पहुंचकर तलाशी ली। कोतवाली थानाधिकारी वेदपाल शिवरान ने बताया कि सूचना मिलने के बाद तुरंत पासपोर्ट सेवा केंद्र पहुंच कर जांच करवाई गई है। हालांकि किसी प्रकार की कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है लेकिन एहतियातन सेवा केंद्र को खाली करवा दिया गया है। ​सरकारी ऑफिस का काम हो रहा प्रभावित जांच के दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है, लेकिन सुरक्षा कारणों से ऑफिस का कामकाज रोक दिया गया। कर्मचारियों के अनुसार, तीन सप्ताह पहले भी इसी तरह की धमकी मिली थी। नागौर में पिछले कुछ दिनों से इस तरह की धमकियां लगातार मिल रही हैं। इससे पहले 5 मार्च और बीते कल भी नागौर कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। इन घटनाओं के कारण सरकारी दफ्तरों में कामकाज प्रभावित हो रहा है और आमजन में असुरक्षा का भाव है।



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट