फतेहाबाद के गांवों में कल से रहेगी बिजली कटौती:  सुबह 8 से शाम 6 बजे तक बंद रहेगी सप्लाई; 30 अप्रैल तक लागू – Fatehabad (Haryana) News

फतेहाबाद के गांवों में कल से रहेगी बिजली कटौती: सुबह 8 से शाम 6 बजे तक बंद रहेगी सप्लाई; 30 अप्रैल तक लागू – Fatehabad (Haryana) News




फतेहाबाद जिले में दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की ओर से कल 3 अप्रैल से गांवों में बिजली कटौती शुरू की जाएगी। किसानों द्वारा फसल कटाई का कार्य शुरू करने के चलते बिजली निगम ने यह एहतियाती कदम उठाए हैं। सभी एसडीओ कार्यालयों की ओर से ऐसे आदेश जारी कर दिए गए हैं। इन आदेशों के अनुसार, 3 अप्रैल से 30 अप्रैल तक सभी एपी (AP) और आरडीएस (RDS) फीडरों को दिन के समय बंद रखा जाएगा। हालांकि, इन आदेशों के कारण ग्रामीण उपभोक्ताओं को परेशानी भी झेलनी पड़ेगी। फसल कटाई के दौरान आग लगने की रहती है आशंका
बिजली निगम के भट्‌टू एसडीओ की ओर से भी ऐसे आदेश जारी किए गए हैं। इन आदेशों में जानकारी दी गई है कि फसल कटाई के दौरान खेतों में मशीनों के उपयोग और सूखी फसल के कारण आग लगने की घटनाओं की आशंका बनी रहती है। इसके अलावा बिजली तारों में स्पार्किंग, टूटे तार या पक्षियों के कारण होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यह निर्णय लिया गया है। आदेश के तहत प्रतिदिन सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक संबंधित फीडरों की बिजली सप्लाई बंद रहेगी। शाम 6 बजे ही सप्लाई छोड़ी जाएगी।



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट