गयाजी के आज(रविवार) 3 घंटे तक बिजली कटेगी। शटडाउन के दौरान 33 केवी लाइन में मेंटेनेंस का काम होगा। जिसके चलते डेल्हा इलाके में सप्लाई बाधित रहेगी। बिजली विभाग की ओर से बताया गया है कि मेंटेनेंस कार्य जरूरी है, ताकि ठंड के मौसम में बढ़ने वाले लोड के द
.
लाइन के इंसुलेशन, जंपर, फॉल्ट पॉइंट और लो-टेंशन कनेक्शन की जांच की जाएगी। कई जगह पुराने उपकरणों को भी बदलने की तैयारी है। इसलिए निर्धारित समय में सप्लाई रोककर टीम सुरक्षित तरीके से काम किया जाएगा।
सहयोग की अपील
इंजीनियर प्रेम कुमार मणि ने सहयोग की अपील करते हुए कहा कि विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया है। बिजली से जुड़ा कार्य समय से निपटा लें। पानी स्टोर करके रख लें। मेंटेनेंस वर्क पूरा होते ही बिजली सप्लाई चालू कर दी जाएगी। यह कार्य जरूरी है, ताकि भविष्य में उपभोक्ताओं को और बेहतर आपूर्ति मिल सके।
इन इलाकों में बिजली कटेगी
बड़की, छोटकी डेल्हा, धनिया बगीचा, न्यू कॉलोनी और डेल्हा थाना क्षेत्र में बिजली कटी रहेगी।