झारखंड में ठंड से और मिलने वाली है राहत:  चार दिनों में 4 डिग्री तक बढ़ सकता है न्यूनतम तापमान, 4.8 डिग्री के साथ सबसे ठंडा रहा गुमला – Ranchi News

झारखंड में ठंड से और मिलने वाली है राहत: चार दिनों में 4 डिग्री तक बढ़ सकता है न्यूनतम तापमान, 4.8 डिग्री के साथ सबसे ठंडा रहा गुमला – Ranchi News




झारखंड में बीते 24 घंटों के दौरान दिन और रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। कुछ दिनों पहले तक कई जिलों का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे चला गया था। इससे लोगों को अच्छी-खासी ठंड महसूस हो रही थी। फिलहाल तापमान में बढ़ोतरी के संकेत हैं। हालांकि सुबह-शाम ठंड महसूस होगी। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अगले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके 4 दिनों बाद इसमें धीरे-धीरे (3-4) डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। सुबह हो सकता है हल्के दर्जे का कोहरा शुक्रवार को सुबह में कहीं-कहीं पर हल्के दर्जे का कोहरा/कुहासा और बाद में आसमान मुख्यत साफ रहेगा। वहीं, पिछले 24 घंटे में सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस गुमला में दर्ज किया गया। चाईबासा में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान पिछले 24 घंटे में राज्य में सबसे अधिक तापमान चाईबासा में 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम का रिकॉर्ड भी बताया जा रहा है। वहीं, राजधानी रांची का न्यूनतम तापमान 09.8 डिग्री सेल्सियस रहा। जमशेदपुर में न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य का सबसे ठंडा जिला गुमला रहा, जहां न्यूनतम तापमान 04.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पलामू में भी तापमान में रिकॉर्ड गिरावट देखी गई, जिससे सुबह और रात के समय ठिठुरन बढ़ गई है। 6 जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम
पिछले 24 घंटे में राज्य में मौसम शुष्क रहा। राज्य में कहीं-कहीं पर हल्के दर्जे का कोहरा देखा गया। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस चाईबासा में रिकॉर्ड किया गया। वहीं, 6 जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम रिकॉर्ड किया गया।



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट