जयपुर में बिजनेसमैन के फ्लैट में चोरी, VIDEO:  पावर बाइक पर आए थे नकाबपोश बदमाश, लॉक तोड़ चुराए लाखों के गहने-कैश – Jaipur News

जयपुर में बिजनेसमैन के फ्लैट में चोरी, VIDEO: पावर बाइक पर आए थे नकाबपोश बदमाश, लॉक तोड़ चुराए लाखों के गहने-कैश – Jaipur News



जयपुर में एक बिजनेसमेन के फ्लैट में शुक्रवार तड़के चोरी का मामला सामने आया है। पावर बाइक पर आए नकाबपोश बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। लॉक तोड़कर घुसे बदमाश लाखों रुपए कीमत के गहने-कैश चोरी कर ले गए। मुरलीपुरा थाना पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर चोरों की

.

पुलिस ने बताया- मुरलीपुरा के शिव कॉलोनी के गणपति रेजीडेंसी के थर्ड फ्लोर पर मुकेश शर्मा का फ्लैट है। बैंगलोर में मुकेश शर्मा का ड्राई फूड का बिजनेस है। 15 दिसम्बर को मुकेश शर्मा अपने परिवार के साथ मैंगलोर गए थे। पीछे से बदमाशों ने अपार्टमेंट के अंदर मुकेश के सूने फ्लैट को चोरी की नीयत से निशाना बनाया। गुरुवार देर रात मेन गेट का लॉक तोड़कर बदमाश फ्लैट के अंदर घुसे।

फ्लैट के अंदर रखी अलमारियों के लॉक तोड़कर करीब 6 लाख रुपए कीमत का गोल्ड, करीब 1.50 KG चांदी और 70 हजार रुपए कैश चोरी कर ले गए। शुक्रवार सुबह पड़ोसियों ने लॉक टूटे देखकर फ्लैट में चोरी के बारे में बिजनेसमैन मुकेश को कॉल कर सूचना दी। मुरलीपुरा थाना पुलिस चोरी की सूचना पर मौके पर पहुंची।

CCTV फुटेज में कैद मिली करतूत पुलिस ने अपार्टमेंट के बाहर लगे CCTV फुटेजों को खंगाला। फुटेजों में बाइक पर आए नकाबपोश तीन बदमाशों की करतूत कैद मिली। शुक्रवार तड़के करीब 3 बजे बाइक पर नकाबपोश तीन बदमाश आते दिखाई दिए। करीब 1 घंटे में चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक पर बैठकर फरार हो गए।

पीड़ित बिजनेसमैन मुकेश का कहना है कि 4 दिसम्बर को उनके भतीजे की शादी थी। शादी में शामिल होने के दौरान गहनों को यूज किया था। फरवरी में दूसरे भतीजे की शादी है। शादी के चलते ही गहनों को फ्लैट पर रख लिए थे। पुलिस फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश कर रही है।



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट