कांस्टेबल को दी अंतिम सलामी, कई पुलिसकर्मियों की आंखें नम:  ढाबे पर बाजरे की रोटी-सब्जी खाने रूके थे, नहीं मिली तो कांस्टेबल FSL वैन में बैठ रहा था, तभी ट्रक ने मारी टक्कर, मौत – Pali (Marwar) News

कांस्टेबल को दी अंतिम सलामी, कई पुलिसकर्मियों की आंखें नम: ढाबे पर बाजरे की रोटी-सब्जी खाने रूके थे, नहीं मिली तो कांस्टेबल FSL वैन में बैठ रहा था, तभी ट्रक ने मारी टक्कर, मौत – Pali (Marwar) News

पाली के बांगड़ हॉस्पिटल से पोस्टमार्टम के बार शनिवार को मृतक कांस्टेबल दुर्गादान की बॉडी गाड़ी में रखवाते हुए पुलिसकर्मी।

सड़क हादसे में मौत का शिकार हुए FSL वैन के कांस्टेबल ड्राइवर दुर्गादान (43) की बॉडी का पोस्टमार्टम करवा शनिवार दोपहर को परिजनों को सौंपी। इससे पहले बॉडी को ससम्मान पुलिस लाइन ले जाया गया। जहां SP आदर्श सिधु, ASP जयसिंह तंवर, सीओ सिटी मदनसिंह, सीओ ग्रा

.

मृतक ड्राइवर कांस्टेबल दुर्गादान। जिसकी सड़क हादसे में शुक्रवार रात को मौत हो गई।

ढाबे पर खाना खाने रूके थे, बाजरे की रोटी नहीं मिली तो वापस वैन में बैठ रहा था मृतक दुर्गादान अपने साथियों के साथ देसूरी थाना क्षेत्र से FSL वैन लेकर वापस पाली आ रहा था। सभी की इच्छा बाहर ही खाना खाने की थी। ऐसे में हाईवे पर वे ट्रांसपोर्ट नगर थाना क्षेत्र में हनुमान ढाबे के पास रूके। वे बाजरे की रोटी सब्जी खाना चाहते थे। कांस्टेबल दुर्गादान वैन से उतरा और एक ढाबे पर गया। लेकिन वहा बाजरे की रोटी नहीं होने के चलते वह वापस वैन में बैठने आया था कि इस दौरान तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ड्राइवर ने वैन को और उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कांस्टेबल की दर्दनाक मौत हो गई।

पाली के पुलिस लाइन में मृतक कांस्टेबल दुर्गादान की बॉडी पर पुष्प अर्पित कर उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की।

पाली के पुलिस लाइन में मृतक कांस्टेबल दुर्गादान की बॉडी पर पुष्प अर्पित कर उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की।

यह भी पढ़े – FSL वैन को ट्रक ने टक्कर मारी, कॉन्स्टेबल की मौत,VIDEO:मुठभेड़ की जगह से सैंपल लेने गई थी जांच टीम, रेस्टोरेंट के बाहर एक्सीडेंट

परिजनों के साथ पुलिसकर्मियों की आंखें हुई नम मृतक कांस्टेबल को पुष्प अर्पित करते समय परिवारजनों के साथ कई पुलिसकर्मियों की भी आंखें नम हो गई। वे भी अपनी आंखों से आंसू पौंछते नजर आए। मृतक के खास दोस्तों में शामिल कांस्टेबल ड्राइवर नरेश राजपुरोहित आंखों से आंसू पौछते हुए बोले दोनों ने कई सालों तक साथ में पुलिस लाइन में ड्यूटी की। मेरे भाई जैसा था। सोचा नहीं था कि इस तरह यूं छोड़कर चला जाएंगा। इतना कहते ही उनकी आंखों से फिर से आंसू बहने लगे और वे आगे कुछ नहीं बोल पाए। ASP नरेन्द्रसिंह देवड़ा ने बताया कि दुर्गादान बहुत हंसमुख स्वभाव का था। मुझे कहता था सर मुझे FSL वैन पर ही फिक्स रख लो। कई पुलिसकर्मियों ने अपने हाथों से उस गाड़ी को फूलमालाओं से सजाया। जिसमें मृतक कांस्टेबल की बॉडी पुलिस लाइन तक ले जाई गई।

गाड़ी को फूलों से सजाते हुए पुलिसकर्मी। इसी में बाद में पुलिस लाइन तक मृतक कांस्टेबल का शव ले जाया गया।

गाड़ी को फूलों से सजाते हुए पुलिसकर्मी। इसी में बाद में पुलिस लाइन तक मृतक कांस्टेबल का शव ले जाया गया।

होली पर जुड़वा बच्चों की ढूंढ करवाना चाहता था मृतक जानकारी के अनुसार मृतक कांस्टेबल ड्राइवर दुर्गादान पुत्र जेठूदान चारण मूल रूप से बालोतरा जिले के सरवड़ी (सिंदरी) गांव क रहने वाला था। उसके तीन बच्चे है। 14 साल की बेटी सुमन है और डेढ़ साल पहले ही वह जुड़वा बच्चों (हिमांशी-हिमांशु) पिता बना था। इस होली पर दोनों बच्चों की ढूंढ करवाने का प्रोग्राम भी उसने बना लिया था। लेकिन इस हादसे में परिवार कों जीवन भर न भूलने वाला गम दे दिया।

पाली के बांगड़ हॉस्पिटल की मोर्चरी के बाहर शनिवार सुबह बैठे पुलिस अधिकारी।

पाली के बांगड़ हॉस्पिटल की मोर्चरी के बाहर शनिवार सुबह बैठे पुलिस अधिकारी।

पाली के बांगड़ हॉस्पिटल की मोर्चरी के बाहर शनिवार सुबह बैठे मृतक के परिजन व समाज के लोग।

पाली के बांगड़ हॉस्पिटल की मोर्चरी के बाहर शनिवार सुबह बैठे मृतक के परिजन व समाज के लोग।

पाली के बांगड़ हॉस्पिटल से पोस्टमार्टम के बार शनिवार को मृतक कांस्टेबल दुर्गादान की बॉडी गाड़ी में रखते हुए पुलिसकर्मी।

पाली के बांगड़ हॉस्पिटल से पोस्टमार्टम के बार शनिवार को मृतक कांस्टेबल दुर्गादान की बॉडी गाड़ी में रखते हुए पुलिसकर्मी।

Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट