कोटा के जेके लोन हॉस्पिटल पार्किंग कर्मियों की गुंडागर्दी:  मरीज के परिजन के साथ सरिया-डंडों से की मारपीट,पार्किंग विवाद में कार का कांच तोड़ा – Kota News

कोटा के जेके लोन हॉस्पिटल पार्किंग कर्मियों की गुंडागर्दी: मरीज के परिजन के साथ सरिया-डंडों से की मारपीट,पार्किंग विवाद में कार का कांच तोड़ा – Kota News




कोटा के नयापुरा थाना क्षेत्र स्थित जेके लोन अस्पताल की पार्किंग में पर्ची को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट और तोड़फोड़ तक पहुंच गया। पीड़ित ओमप्रकाश ने बताया कि वह अपनी सास को भर्ती कराने अस्पताल आए थे। जब वह कार लेकर बाहर निकलने लगे तो पार्किंग कर्मचारियों ने बिना पर्ची दिए ही पैसे मांग लिए। इस पर आपत्ति जताने पर कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते विवाद हिंसक झगड़े में बदल गया। आरोप है कि स्टैंड कर्मचारियों ने लोहे के सरिए और डंडों से ओमप्रकाश और उनके भाई पर हमला कर दिया, जिससे उनके हाथ-पैर में चोटें आईं। इसके बाद आरोपियों ने कार पर पत्थर मारकर उसका कांच भी तोड़ दिया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें मारपीट और हंगामा साफ दिखाई दे रहा है। वही बूंदी से आए हुए मरीज के परिजनों के साथ भी मारपीट की गई। बताया जा रहा है कि पार्किंग स्टैंड को लेकर पहले भी कई शिकायतें मिल चुकी हैं, यहां आने वाले मरीज के परिजनों के साथ स्टैंड कर्मचारी कई बार झगड़ा कर चुके लेकिन अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई। नयापुरा थाना अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत दर्ज कर कुछ आरोपियों को डिटेन किया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट