राजस्थान-MP के 38 शहरों में तापमान 10 डिग्री से कम:  यूपी में घना कोहरा, श्रीनगर में -1.8°C तापमान; दिल्ली दुनिया का तीसरा सबसे प्रदू​षित शहर

राजस्थान-MP के 38 शहरों में तापमान 10 डिग्री से कम: यूपी में घना कोहरा, श्रीनगर में -1.8°C तापमान; दिल्ली दुनिया का तीसरा सबसे प्रदू​षित शहर


  • Hindi News
  • National
  • IMD Weather Update; Rajasthan UP MP Bihar CG Cold Wave Alert | Uttarakhand Himachal Snowfall

नई दिल्ली/भोपाल/लखनऊ9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

देश के सर्दी बढ़ने के साथ मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान जैसे मैदानी राज्यों में घना कोहरे का असर दिखने लगा है। मंगलवार को यूपी के मथुरा समेत अलग-अलग जगहों पर कोहरे के कारण वाहन आपस में टकराए।

यमुना एक्सप्रेस वे पर कोहरे के चलते 8 बसें और 3 कारें टकराईं। हादसे में 13 लोगों की जलकर मौत हो। 5 घटनाओं में 25 लोगों की मौत हुई। 70 से ज्यादा घायल भी हुए।

मंगलवार को मध्य प्रदेश में भोपाल सबसे ज्यादा ठंडा रहा। यहां तापमान 4.5°C रिकॉर्ड किया गया, जो इस सीजन का सबसे कम तापमान रहा। इधर, राजस्थान के ज्यादातर जिलों में मिनिमम तापमान 10°C से नीचे दर्ज किया गया है। श्रीगंगानगर में कोहरे के कारण विजिविलिटी 10 मीटर से भी कम रही।

तमिलनाडु में कोल्ड वेव का अलर्ट है। हिल स्टेशन ऊटी में भी कारों पर बर्फ की परत जम गई। यहां मंगलवार सुबह का तापमान 13°C रिकॉर्ड किया गया।

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में रात का तापमान गिरकर -1.8°C पहुंच गया। साथ ही यहां घना कोहरा भी छाया। वहीं कोकरनाग में न्यूनतम -0.6°C रहा। गुलमर्ग घाटी में तापमान -0.5°C के साथ फ्रीजिंग पॉइंट के ऊपर दर्ज किया गया।

तस्वीर जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर की है। यहां पर डल झील से गुजरता व्यक्ति कांगड़ी के साथ नजर आया।

तस्वीर जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर की है। यहां पर डल झील से गुजरता व्यक्ति कांगड़ी के साथ नजर आया।

राज्यों में मौसम की स्थिति…

राजस्थान : 3 जिलों में घना कोरा, श्रीगंगानगर में सीजन का सबसे ठंडा दिन; सीकर के फतेहपुर में तापमान 4 डिग्री

राजस्थान में भीषण सर्दी के साथ कोहरे का असर जारी है। गंगानगर, बीकानेर, हनुमानगढ़ सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। घने कोहरे के कारण सड़कों पर आवाजाही प्रभावित हो रही है। मंगलवार को बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, जैसलमेर में घना कोहरा रहा। गंगानगर में मंगलवार को इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। यहां अधिकतम तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। फतेहपुर में सबसे ठंडी रात रही, जहां का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री दर्ज हुआ। पूरी खबर पढ़ें…

मध्य प्रदेश : राज्य में फिर शीतलहर का दौर, 5 जिलों में अलर्ट, भोपाल-ग्वालियर समेत 22 जिलों में घना कोहरा

भोपाल में 16 दिसंबर की कोहरे के साथ रात का तापमान 4.8 डिग्री दर्ज किया गया।

भोपाल में 16 दिसंबर की कोहरे के साथ रात का तापमान 4.8 डिग्री दर्ज किया गया।

मध्य प्रदेश में एक बार फिर से शीतलहर का दौर शुरू हो गया है। भोपाल, रायसेन, राजगढ़, शाजापुर-सीहोर में बुधवार को शीतलहर का अलर्ट है। वहीं, भोपाल, ग्वालियर समेत 22 जिलों में घना कोहरा छाएगा। कोहरे की वजह से ट्रेनें-फ्लाइट भी डिले हो रही हैं। मंगलवार को छतरपुर के नौगांव में घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी 500 से 1 हजार मीटर के बीच रही। पूरी खबर पढ़ें…

हरियाणा : शीतलहर चली, हल्की धुंध छाई:7 जिलों में यलो अलर्ट; नारनौल में दिन का पारा 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरा

हरियाणा के हिसार में हाईवे पर बुधवार सुबह कोहरा के कारण दिन में गाड़ियों की लाइटें जलानी पड़ीं।

हरियाणा के हिसार में हाईवे पर बुधवार सुबह कोहरा के कारण दिन में गाड़ियों की लाइटें जलानी पड़ीं।

हरियाणा के अधिकांश इलाकों में बुधवार सुबह कोहरा छाया रहा। 7 जिलों में कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। इनमें सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखीदादरी, जींद और रोहतक शामिल हैं। मौसम विभाग का कहना है कि पहाड़ों से आ रही सर्दी हवाओं से राज्य के तापमान में एक बार फिर गिरावट आ सकती है। राजस्थान से सटे इलाकों में धुंध का असर बढ़ सकता है। पूरी खबर पढ़ें…

बिहार : 22 दिसंबर से शीतलहर का अलर्ट, पटना-गोपालगंज समेत 12 शहरों में घना कोहरा; समस्तीपुर में 9 डिग्री तापमान

बिहार के कई जिले बुधवार को भी कोहरे के चपेट में रहे। पटना, बेतिया, गोपालगंज, सीतामढ़ी समेत 12 जिलों में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा। बांका में मंगलवार को कोहरे के कारण 2 बाइक में टक्कर हो गई, जिसमें एक की मौत हो गई। समस्तीपुर सबसे ठंडा जिला रहा। यहां न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार, 19 दिसंबर के बाद राज्य में सर्दी का असर बढ़ सकता है। 22 दिसंबर के बाद बिहार में शीतलहर जैसी स्थिति बन सकती है। पूरी खबर पढ़ें…

उत्तराखंड : निचले इलाकों में कोहरा, हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर के लिए अलर्ट, पहाड़ों में पाला गिरा

देहरादून के विकासनगर क्षेत्र में बुधवार सुबह घना कोहरा दिखा।

देहरादून के विकासनगर क्षेत्र में बुधवार सुबह घना कोहरा दिखा।

उत्तराखंड के निचले इलाकों में बुधवार सुबह घना कोहरा दिखा। सबसे ज्यादा असर देहरादून, हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में रहा। पहाड़ों में भी पाला और हल्की धुंध दिखाई दी। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य भर में आज मौसम शुष्क रहने की संभावना है। पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश या बर्फबारी के कोई संकेत नहीं हैं। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट