टीकमगढ़ में तापमान बढ़ा, बूंदाबांदी की संभावना: अगले कुछ दिन 40 डिग्री के आसपास रहेगा पारा – Tikamgarh News




टीकमगढ़ में शनिवार सुबह मौसम साफ रहा, लेकिन तेज धूप के साथ हल्की हवाएं भी चलीं। शुक्रवार को दिनभर तेज धूप निकली रही, जिसके कारण अधिकतम तापमान 40 डिग्री से बढ़कर 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, रात का तापमान भी 24 डिग्री से बढ़कर 26 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। भू अभिलेख कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार को अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री था। गुरुवार को आंधी, तूफान, बारिश और ओलावृष्टि के कारण अधिकतम तापमान घटकर 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री पर आ गया था। शुक्रवार को अधिकतम तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई, जबकि रात के तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार दोपहर बाद एक बार फिर मौसम में बदलाव के संकेत हैं। इस दौरान बूंदाबांदी की संभावना भी जताई गई है। आज अधिकतम तापमान 39 से 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। मौसम में आए इस बदलाव से लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास और न्यूनतम तापमान 25 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना जताई है।



Source link