रांची के मैक्लुस्कीगंज का पारा –2°C:  13 जिलों में कोल्ड वेव का अलर्ट, 13 जनवरी से फिर बढ़ेगी ठंड – Ranchi News

रांची के मैक्लुस्कीगंज का पारा –2°C: 13 जिलों में कोल्ड वेव का अलर्ट, 13 जनवरी से फिर बढ़ेगी ठंड – Ranchi News


रांची समेत पूरे झारखंड में कड़ाके की ठंड और शीतलहर ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। राजधानी रांची के मैक्लुस्कीगंज में सुबह न्यूनतम तापमान माइनस 2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे यह इलाका राज्य का सबसे ठंडा स्थान बन गया।

.

वहीं, खूंटी जिले में न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ठंड के कारण सुबह और देर रात सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। लोग अलाव और गर्म कपड़ों के सहारे ठंड से बचने की कोशिश करते नजर आए।

रांची के मैक्लुस्कीगंज में सुबह न्यूनतम तापमान माइनस 2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

24 घंटे में बोकारो का तापमान 6.5°C तक गिरा

राज्य के कई जिलों में न्यूनतम तापमान में अचानक तेज गिरावट दर्ज की गई है। बोकारो में सबसे ज्यादा 6.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट रिकॉर्ड की गई, जबकि डालटनगंज में 5.6 डिग्री और चाईबासा में 5.5 डिग्री की गिरावट रही।

शनिवार को देवघर में विजिबिलिटी काफी कम रही। यही वजह है कि सुबह के समय वाहनों की रफ्तार धीमी रही। फिलहाल राज्य के चार जिलों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तर-पश्चिम भारत में जारी बर्फबारी का असर झारखंड तक पहुंच गया है।

उत्तर-पश्चिम भारत में जारी बर्फबारी का असर झारखंड तक पहुंच गया है। पौधों की पत्तियों पर ओस की बूंदें जमी सी दिख रही हैं।

उत्तर-पश्चिम भारत में जारी बर्फबारी का असर झारखंड तक पहुंच गया है। पौधों की पत्तियों पर ओस की बूंदें जमी सी दिख रही हैं।

13 जनवरी से फिर बढ़ेगी ठंड, अलर्ट जारी

मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि अगले तीन दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री की मामूली बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन 13 जनवरी से एक बार फिर पारा गिरने की संभावना है। शीतलहर को देखते हुए गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, लातेहार, लोहरदगा और गुमला में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं रांची, रामगढ़, बोकारो, खूंटी, सिमडेगा और पश्चिम सिंहभूम में यलो अलर्ट घोषित किया गया है। लोगों को सतर्क रहने और ठंड से बचाव की सलाह दी गई है।

रांची, रामगढ़, बोकारो, खूंटी, सिमडेगा और पश्चिम सिंहभूम में यलो अलर्ट जारी है।

रांची, रामगढ़, बोकारो, खूंटी, सिमडेगा और पश्चिम सिंहभूम में यलो अलर्ट जारी है।

अधिकांश जिलों में बना रहेगा ठंड का असर

अगले तीन दिनों के तापमान पूर्वानुमान से साफ है कि झारखंड के अधिकांश जिलों में ठंड का असर बना रहेगा। न्यूनतम तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। बोकारो में 10 जनवरी को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, जो 11 जनवरी को बढ़कर 10 डिग्री हो जाएगा।

12 जनवरी को फिर घटकर 9 डिग्री पर पहुंच सकता है। गुमला में तापमान 5 से 6 डिग्री के बीच बना रहेगा, जबकि जामताड़ा में तीनों दिन न्यूनतम तापमान 9 से 10 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। लातेहार और रामगढ़ में भी ठंड बनी रहेगी, जहां तापमान 5 से 8 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

जारी रहेगा जिलों के तापमान का उतार-चढ़ाव

खूंटी में 10 और 11 जनवरी को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है, जबकि 12 जनवरी को यह घटकर 9 डिग्री तक पहुंच सकता है। सिमडेगा में तीनों दिन 8 डिग्री सेल्सियस के आसपास तापमान स्थिर रहने के संकेत हैं। गिरिडीह और घाटशिला में भी खास बदलाव नहीं होगा और तापमान 8 से 10 डिग्री के बीच रहेगा।

चाईबासा में न्यूनतम तापमान 8 से 9 डिग्री के बीच बना रह सकता है। सबसे ठंडा इलाका पलामू रहने की संभावना है, जहां 10 जनवरी को न्यूनतम तापमान 3 डिग्री, 11 जनवरी को 4.3 डिग्री और 12 जनवरी को 6.2 डिग्री तक जाने का अनुमान है। चतरा और कोडरमा में भी तापमान 7 से 9 डिग्री के बीच रहने की संभावना है, जिससे ठंड से फिलहाल राहत के आसार कम दिख रहे हैं।



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट