भिवानी से बांद्रा टर्मिनल के बीच सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा (5 ट्रिप) का संचालन किया जाएगा। रेलवे द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए उनकी सुविधा के लिए बांद्रा टर्मिनस-भिवानी-बान्द्रा टर्मिनस सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन संपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार गाडी संख्या 09005 बांद्रा टर्मिनस-भिवानी सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 28 जनवरी, 4 फरवरी, 11 फरवरी, 18 फरवरी व 25 फरवरी को (5 ट्रिप) बान्द्रा टर्मिनस से प्रत्येक बुधवार को 11 बजे रवाना होगी। इसके बाद जयपुर स्टेशन पर 6 बजकर 55 मिनट पर आगमन व 7 बजकर 5 मिनट पर प्रस्थान कर वीरवार को 13 बजे भिवानी पहंचेगी। वीरवार को भिवानी से चलेगी
उन्होंने बताया कि गाडी संख्या 09006 भिवानी-बान्द्रा टर्मिनस सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 29 जनवरी, 5 फरवरी, 12 फरवरी, 19 फरवरी व 26 फरवरी को (5 ट्रिप) भिवानी से प्रत्येक वीरवार को 14 बजकर 35 मिनट पर (दोपहर 2 बजकर 35 मिनट पर) रवाना होगी। यह ट्रेन शुक्रवार को 16 बजकर 10 मिनट पर बान्द्रा टर्मिनस पहुंचेगी। ट्रेन में 23 डिब्बे
यह रेलसेवा मार्ग में बोरीवली, पालघर, वापी, सूरत, वडोदरा, रतलाम, मंदसौर, नीमच, चित्तोडगढ, भीलवाडा, बिजयनगर, नसीराबाद, अजमेर, किशनगढ, जयपुर, दौसा, अलवर, रेवाड़ी, कोसली व चरखी दादरी स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस ट्रेन में 1 सेकेंड एसी, 5 थर्ड एसी, 13 द्वितीय शयनयान, 2 साधारण श्रेणी व 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 23 डिब्बे होंगे।
Source link
भिवानी से बांद्रा टर्मिनल के बीच चलेगी सुपरफास्ट:5 ट्रिप लगाएगी ट्रेन, चरखी दादरी व रेवाड़ी में भी ठहराव, 23 डिब्बे होंगे
- Share



