जाडन आश्रम में अधिवक्ताओं का प्रदेशस्तरीय कांफ्रेंस 14-15 मार्च को:  प्रदेश भर से आएंगे एडवोकट्स, ऑनलाइन करवाना होगा रजिस्ट्रेशन – Pali (Marwar) News

जाडन आश्रम में अधिवक्ताओं का प्रदेशस्तरीय कांफ्रेंस 14-15 मार्च को: प्रदेश भर से आएंगे एडवोकट्स, ऑनलाइन करवाना होगा रजिस्ट्रेशन – Pali (Marwar) News


पाली के जाडन आश्रम में 14-15 मार्च को अधिवक्ताओं का प्रदेश स्तरीय कांफ्रेस का आयोजन होगा। इसको लेकर रविवार को अधिवक्ताओं ने जाडन आश्रम का अवलोकन किया।

पाली जिले के जाडन स्थित ओम आश्रम में 14-15 मार्च को ऑल राजस्थान एडवोकेट फेडरेशन की प्रदेश स्तरीय कांफ्रेस आयोजित की जाएगी। इसको लेकर बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने रविवार को जाडन आश्रम का जायजा लिया। बार एसोसिएशन पाली के अध्यक्ष पीएम जोशी एवं सचिव

.

बैठक के दौरान कार्यक्रम स्थल पाली-जाडन के प्रसिद्ध ओम आश्रम में की जाने वाली व्यवस्थाओं, स्वागत, आवास, भोजन, पंजीकरण सहित अन्य आवश्यक तैयारियों पर चर्चा की गई तथा संबंधित सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई।

इस राज्य स्तरीय कॉन्फ्रेंस में अधिवक्ता विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करेंगे। साथ ही अधिवक्ताओं को आ रही विभिन्न समस्याओं के त्वरित समाधान तथा अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा एवं उनके अधिकारों को मजबूत करने के विषय पर भी मंथन किया जाएगा।

जाडन आश्रम के अवलोकन के दौरान फोटो क्लिक करवाते हुए एडवोकेट।

भाग लेने के लिए करवाना होगा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कॉन्फ्रेंस में भाग लेने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन आवेदन भरने की प्रक्रिया 7 मार्च से प्रारंभ कर दी गई है, जिसमें प्रदेशभर के अधिवक्ता उत्साहपूर्वक अपना पंजीकरण करवा रहे हैं।

यह लोग जुटे है तैयारियों में अधिवेशन तैयारी को लेकर अध्यक्ष पी.एम जोशी, सुमेर सिंह राजपुरोहित, कमलेश दवेरा, योगेन्द्र ओझा, मुकुल सोनी , जब्बरसिंह , कुन्दन चौहान, विक्रम सिंह, सद्दाम काजी, सुरेश राजपुरोहित, भवानी , प्रवीण सादू , मुकेश आर्य, दीपक सोनी , जनक, नवरतन चौहान, सूर्यप्रकाश , विकास बंजारा, उमेश सांखला, अर्जुन राठौड़ , हिमांशु राजपुरोहित, मोहित कालसा प्रियंका जोशी, संतोष वैष्णव, डिम्पल पंवार, कुसुमलता पंवार, मोनिका गोस्वामी सहित कई अधिवक्ता जुटे हुए है।

पाली के जाडन आश्रम का अवलोकन करते हुए अधिवक्ता।

पाली के जाडन आश्रम का अवलोकन करते हुए अधिवक्ता।



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट