कश्मीर घाटी में गुलमर्ग समेत कई जगह बर्फबारी:  राजस्थान में 2 दिन बारिश की चेतावनी; यूपी के 37 शहर कोहरे की चपेट में

कश्मीर घाटी में गुलमर्ग समेत कई जगह बर्फबारी: राजस्थान में 2 दिन बारिश की चेतावनी; यूपी के 37 शहर कोहरे की चपेट में


  • Hindi News
  • National
  • Gulmarg IMD Weather Update; Rajasthan UP MP Bihar Delhi Cold Wave Fog Alert | Uttarakhand Himachal Snowfall

नई दिल्ली/भोपाल/लखनऊ16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कश्मीर घाटी के गुलमर्ग में बर्फबारी के बाद पूरा इलाके ने सफेद चादर ओढ़ ली और बेहद खूबसूरत नजर आया।

जम्मू-कश्मीर में चिल्लई कलां के बीच कश्मीर घाटी के कई इलाकों में मंगलवार को बर्फबारी हुई। गुलमर्ग में बर्फबारी के बाद बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे हैं। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को भी बर्फबारी का अलर्ट है।

राजस्थान में कड़ाके की सर्दी के बीच 2 दिन बारिश की भी चेतावनी है। उत्तर भारत में सक्रिय होते एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण 31 दिसंबर को 11 जिलों में बारिश की संभावना है। इसके साथ 1 जनवरी को घने कोहरे और हल्की बारिश का अलर्ट है।

यूपी में भी कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। अभी इससे राहत मिलने वाली नहीं है, नए साल पर बारिश के आसार हैं। मंगलवार को गोरखपुर, प्रयागराज, बलिया, कानपुर समेत 37 शहर कोहरे की चपेट में रहे।

दिल्ली में बुधवार को घने कोहरे का अलर्ट है। न्यूनतम 8°C और अधिकतम 23°C तापमान रहने की संभावना है। नए साल के पहले दिन 1 जनवरी को हल्की बारिश के भी आसार हैं।

जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी की 4 तस्वीरें…

कश्मीर घाटी के गुलमर्ग में मंगलवार को बर्फबारी हुई।

कश्मीर घाटी के गुलमर्ग में मंगलवार को बर्फबारी हुई।

बर्फबारी के बाद गुलमर्ग का पूरा इलाके ने सफेद चादर ओढ़ ली और बेहद खूबसूरत नजर आया।

बर्फबारी के बाद गुलमर्ग का पूरा इलाके ने सफेद चादर ओढ़ ली और बेहद खूबसूरत नजर आया।

गुलमर्ग में बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे हैं। सभी होटल फुल हो गए हैं।

गुलमर्ग में बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे हैं। सभी होटल फुल हो गए हैं।

कश्मीर घाटी के सोनमर्ग टनल में भी मंगलवार को भारी बर्फबारी हुई।

कश्मीर घाटी के सोनमर्ग टनल में भी मंगलवार को भारी बर्फबारी हुई।

अगले 2 दिन के मौसम का हाल…

1 जनवरी: बारिश-बर्फबारी के आसार

  • पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, मध्य प्रदेश, झारखंड और छत्तीसगढ़ में कोहरे का अलर्ट।
  • जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहने के संकेत।
  • पहाड़ी राज्यों के निचले इलाकों में हल्की बारिश, जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है।
  • बारिश, बर्फबारी और ठंडी हवाओं के कारण कई इलाकों में सर्दी और शीतलहर का असर बढ़ सकता है।

2 जनवरी: पहाड़ी राज्यों में भारी बर्फबारी

  • पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, मध्य प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़ में घने कोहरे का अलर्ट।
  • जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के निचले इलाकों में बारिश हो सकती है।
  • पहाड़ी राज्यों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी के आसार, जिससे सर्दी और बढ़ेगी।



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट