आरा में तस्कर गिरफ्तार, 17.23 ग्राम हेरोइन बरामद:  7 हजार और 3 मोबाइल भी मिला; चार महीने से कारोबार कर रहा था – Bhojpur News

आरा में तस्कर गिरफ्तार, 17.23 ग्राम हेरोइन बरामद: 7 हजार और 3 मोबाइल भी मिला; चार महीने से कारोबार कर रहा था – Bhojpur News


भोजपुर पुलिस मादक पदार्थों के खिलाफ जिले में विशेष अभियान के तहत लगातार कार्रवाई कर रही है। शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर सिकरहटा पुलिस ने स्थित पुरवारी पट्टी में हेरोइन के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

.

तलाशी के दौरान कुल 17.23 ग्राम हेरोइन, 7 हजार 250 रुपए कैश और तीन मोबाइल बरामद हुआ है। गिरफ्तार तस्कर की पहचान चंदा गांव पुरवारी पट्टी निवासी पवन कुमार उर्फ बबुआ के तौर पर हुई है।

गुप्त सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई

छापेमारी कर पुलिस ने पकड़ा

एसपी राज ने बताया कि सिकरहटा पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि चंदा गांव में टावर के पास एक व्यक्ति मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री में संलिप्त है। मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष सनोज कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर छापेमारी की, जहां से आरोपी को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया गया।

एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि वह पिछले करीब चार महीनों से हेरोइन की तस्करी कर रहा था। उसने यह भी बताया कि बाहर से हेरोइन लाकर गांव में टावर के पास छिपाकर रखता था और वहीं से सप्लाई करता था।

फिलहाल पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है और उसके नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हेरोइन कहां से लाई जा रही थी और किन-किन लोगों को इसकी सप्लाई की जा रही थी



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट