नई दिल्ली6 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
कल की बड़ी खबर सोने चांदी से जुड़ी रही। को सोने के दाम में तेजी और चांदी के दाम में गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम सोने का दाम 585 रुपए चढ़कर 1,23,146 रुपए पर आ गया। इससे पहले इसकी कीमत 1,22,561 रुपए प्रति 10 ग्राम थी।
कल की बड़ी खबरों से पहले आज की सुर्खियां, जिन पर रहेगी नजर…
- शेयर बाजार आज साप्ताहिक छुट्टी के चलते बंद है।
- पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें…
1. सोना ₹585 चढ़कर 1,23,146 रुपए पर आया:चांदी ₹3 हजार सस्ती हुई; इस साल गोल्ड ₹47,000 और सिल्वर ₹65,000 महंगी हुई

21 नवंबर को सोने के दाम में तेजी और चांदी के दाम में गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम सोने का दाम 585 रुपए चढ़कर 1,23,146 रुपए पर आ गया। इससे पहले इसकी कीमत 1,22,561 रुपए प्रति 10 ग्राम थी।
वहीं, चांदी की कीमत आज 2,984 रुपए गिरकर 1,51,129 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है। कल यह 1,54,113 रुपए प्रति किलोग्राम थी। 17 अक्टूबर को सोने ने 1,30,874 रुपए और 14 अक्टूबर को चांदी ने 1,78,100 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
2. रिलायंस रूसी क्रूड से बने प्रोडक्ट एक्सपोर्ट नहीं करेगी:यूरोपीय यूनियन के सैंक्शन का पालन करेगी कंपनी; घरेलू उपयोग के लिए तेल खरीदना जारी रखेगी

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने जामनगर की एक्सपोर्ट ओनली (SEZ) रिफाइनरी में रूसी क्रूड का इस्तेमाल पूरी तरह बंद कर दिया है। कंपनी ने कहा कि 20 नवंबर से रूसी क्रूड का इंपोर्ट SEZ यूनिट में रोका गया है। 1 दिसंबर से यहां से होने वाला सारा फ्यूल एक्सपोर्ट नॉन-रशियन क्रूड से बनेगा।
हालांकि रिलायंस घरेलू उपयोग के लिए रूस के क्रूड ऑयल का इस्तेमाल करती रहेगी। कंपनी ने यह फैसला यूरोपीय यूनियन के सैंक्शन का पालन करने के लिए लिया है। जनवरी 2026 से रशियन क्रूड से बने कोई भी प्रोडक्ट्स यूरोपीय यूनियन में नहीं बेचे जा सकेंगे
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
3. नमिता थापर बोलीं-महिलाओं की निजी जिंदगी पर ज्ञान ना दें:’20s में शादी-बच्चे’ वाली सलाह पर भड़कीं; जोहो फाउंडर को बोला- जिम्मेदारी से बोलना चाहिए

शार्क टैंक इंडिया की जज और एमक्योर फार्मा की एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर नमिता थापर ने जोहो के फाउंडर श्रीधर वेंबू की 20s (20-29 साल) में शादी और बच्चे करने वाले सलाह पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि महिलाएं इस ‘ड्यूटी’ को निभाने में सबसे ज्यादा परेशान होती हैं।
उन्होंने इसे इंफोसिस के फाउंडर नारायण मूर्ति के 70 घंटे काम के सुझाव से जोड़ते हुए कहा कि ऐसे लीडर्स को जिम्मेदारी से बोलना चाहिए। असल मुद्दों जैसे महिलाओं की हेल्थ और जॉब में हिस्सेदारी पर ध्यान दें, न कि निजी जिंदगी पर ज्ञान दें। नमिता का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
4. क्रिप्टो मार्केट वैल्यू एक महीने में ₹100 लाख करोड़ घटी:30% कम होकर ₹261 लाख करोड़ पर आई; बिटकॉइन ₹1.10 करोड़ से ₹76 लाख पहुंचा

ग्लोबल क्रिप्टो मार्केट की वैल्यू 3 ट्रिलियन डॉलर से नीचे आ गई है। कॉइनमार्केटकैप के अनुसार अक्टूबर में ये 4.28 ट्रिलियन डॉलर थी, जो अब घटकर 2.95 ट्रिलियन डॉलर पर आ गई है।
रुपए में वैल्यू करीब 379 लाख करोड़ से करीब 100 लाख करोड़ घटकर 261 लाख करोड़ हो गई है। यानी, करीब एक महीने में वैल्यू में 30% से ज्यादा की गिरावट आई है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
5. अडाणी ने फॉर्च्यून ब्रांड वाली कंपनी की पूरी हिस्सेदारी बेची:AWL एग्री बेचकर FMCG बिजनेस एग्जिट लिया; ₹275 प्रति शेयर पर 7% हिस्सेदारी बिकी

अडाणी ग्रुप ने AWL एग्री बिजनेस से अपनी बाकी 7% हिस्सेदारी ब्लॉक डील के जरिए बेच दी। इससे ग्रुप का FMCG बिजनेस से पूरा एग्जिट हो गया है। अडाणी कमोडिटीज LLP ने ये डील की। जेफरीज ने ब्लॉक ट्रेड मैनेज किया। AWL एग्री का नाम पहले अडाणी विल्मर था।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए…

कल के शेयर मार्केट और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए…


पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…





