एक हफ्ते में चांदी ₹13,230 और सोना ₹3,445 महंगा हुआ:  रिलायंस की वैल्यू ₹28,283 करोड़ बढ़ी, अगले महीने 18 दिन बैंक बंद रहेंगे

एक हफ्ते में चांदी ₹13,230 और सोना ₹3,445 महंगा हुआ: रिलायंस की वैल्यू ₹28,283 करोड़ बढ़ी, अगले महीने 18 दिन बैंक बंद रहेंगे


नई दिल्ली2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

कल की बड़ी खबर सोना-चांदी के दाम और कंपनियों की मार्केट वेल्यू से जुड़ी रही। सोने-चांदी के दाम में इस हफ्ते बड़ी तेजी देखने को मिली। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 21 नवंबर को 10 ग्राम सोना 1,23,146 रुपए का था, जो अब (28 नवंबर) 3,445 रुपए बढ़कर 1,26,591 रुपए पर पहुंच गया है।

वहीं, मार्केट वैल्यूएशन के लिहाज से देश की 10 सबसे बड़ी कंपनियों में से 7 की वैल्यू इस हफ्ते के कारोबार में 96,201 करोड़ रुपए बढ़ी है। इस दौरान रिलायंस टॉप गेनर रही। कंपनी का मार्केट कैप ₹28,283 करोड़ बढ़कर ₹21.20 लाख करोड़ पहुंच गया है।

कल की बड़ी खबरों से पहले आज की सुर्खियां, जिन पर रहेगी नजर…

  • शेयर बाजार आज साप्ताहिक अवकाश के चलते बंद है।
  • पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें…

1. हफ्तेभर में चांदी का भाव ₹13,230 बढ़कर ₹1.64 लाख हुआ: सोना भी ₹3,445महंगा हुआ; इस साल गोल्ड ₹50,429 और सिल्वर ₹78,342 चढ़े

सोने-चांदी के दाम में इस हफ्ते बड़ी तेजी देखने को मिली। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 21 नवंबर को 10 ग्राम सोना 1,23,146 रुपए का था, जो अब (28 नवंबर) 3,445 रुपए बढ़कर 1,26,591 रुपए पर पहुंच गया है। 17 अक्टूबर को सोना 1,30,874 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था, यह उसकी सबसे महंगी कीमत है।

इस हफ्ते चांदी में भी बड़ी बढ़त रही। पिछले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन (21 नवंबर) 1 किलोग्राम चांदी की कीमत 1,51,129 रुपए थी, जो इस हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी 28 नवंबर तक ₹13,230 बढ़कर 1,64,359 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई। इससे पहले 14 अक्टूबर को चांदी 1,78,100 पर पहुंच गई थी, जो इसकी सबसे ऊंची कीमत है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

2. एक हफ्ते में रिलायंस की वैल्यू ₹28,283 करोड़ बढ़ी: एयरटेल की 35,239 करोड़ रुपए कम हुई; शेयर बाजार इस हफ्ते 475 अंक चढ़ा

मार्केट वैल्यूएशन के लिहाज से देश की 10 सबसे बड़ी कंपनियों में से 7 की वैल्यू इस हफ्ते के कारोबार में 96,201 करोड़ रुपए बढ़ी है। इस दौरान रिलायंस टॉप गेनर रही। कंपनी का मार्केट कैप ₹28,283 करोड़ बढ़कर ₹21.20 लाख करोड़ पहुंच गया है।

बजाज फाइनेंस ने भी अपने मार्केट कैप मे 20,348 रुपए जोड़े। अब कंपनी का मार्केट कैप ₹6.46 लाख करोड़ है। HDFC बैंक ने ₹13,611 करोड़ और ICICI बैंक ने ₹13,600 करोड़ रुपए अपनी वैल्यूएशन में जोड़े हैं।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

3. जीरोधा फाउंडर ने मस्क का इंटरव्यू किया: टीजर पर लोग बोले- क्या AI जनरेटेड है; बिल गेट्स-मोदी तक का पॉडकास्ट कर चुके निखिल कामत

ऑनलाइन ट्रेडिंग एप जीरोधा के फाउंडर निखिल कामत ने दुनिया के सबसे अमीर आदमी इलॉन मस्क के साथ पॉडकास्ट किया है। कामत ने शुक्रवार को अपने X हैंडल पर वीडियो का एक टीजर शेयर किया, जिसमें टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ इलॉन मस्क उनके ‘WTF is?’ पॉडकास्ट में नजर आ रहे हैं। 39 सेकेंड का यह टीजर ब्लैक एंड व्हाइट है, जिसमें मस्क और कामत कॉफी पीते और हंसते हुए दिख रहे हैं।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

4. अडाणी ने 5 साल पुराना लीगल केस खत्म किया: कोल माइन मामले में ऑस्ट्रेलिया के एक्टिविस्ट से समझौता; कोर्ट ने गोपनीय डेटा एक्सेस पर पाबंदी लगाई

अडाणी ग्रुप ने पर्यावरण एक्टिविस्ट बेन पेनिंग्स के खिलाफ अपना करीब 5 साल से चला आ रहा लीगल बैटल खत्म कर दिया। क्वींसलैंड सुप्रीम कोर्ट ने 26 नवंबर को ऑर्डर साइन ऑफ किए। इसमें पेनिंग्स को अडाणी ग्रुप की गोपनीय जानकारी हासिल करने से भी रोका गया है।

यह केस जून 2020 में शुरू हुआ था। अडाणी ग्रुप की ऑस्ट्रेलियन सब्सिडियरी ब्रावस माइनिंग ने पेनिंग्स पर सिविल क्लेम दायर किया। कंपनी का आरोप था कि पेनिंग्स ने कारमाइकल माइन के ऑपरेशंस, सप्लायर्स और कॉन्ट्रैक्टर्स को डिस्टर्ब करने के लिए गोपनीय जानकारी लीक करवाई।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

5. रियलमी का बजट स्मार्टफोन C85 भारत में लॉन्च: वाटरप्रूफ फोन में मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन के साथ 7000mAh बैटरी, शुरुआती कीमत ₹15,499

चाइनीज टेक कंपनी रियलमी ने बजट सेगमेंट में नया 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया है। ये रियलमी C75 का अपडेटेड वर्जन है। नया फोन मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन और IP69K रेटिंग के साथ आया है। यानी 6 मीटर गहरे पानी में गिरने और हाई-प्रेशर वॉटर जेट से पानी मारने पर भी फोन को कुछ नहीं होगा।

इसके अलावा, मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, 144Hz रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन और 7000mAh बैटरी जैसे फीचर्स से लैस है। कंपनी का दावा है कि 1% बैटरी पर फोन 9 घंटे का स्टैंडबाई बैकअप दे सकता है और 40 मिनिट तक कॉलिंग की जा सकती है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

अब आपके जरूरत की खबर पढ़ें

अगले महीने 18 दिन बैंक बंद रहेंगे: दिसंबर में 4 रविवार-2 शनिवार के अलावा अलग-अलग जगहों पर 12 दिन बैंकों में कामकाज नहीं होगा

अगले महीने यानी दिसंबर में अलग-अलग राज्यों में कुल 18 दिन बैंक बंद रहेंगे। RBI कैलेंडर के अनुसार, 4 रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार के अलावा 12 दिन अलग-अलग जगहों पर बैंकों में कामकाज नहीं होगा।

ऐसे में अगर आपको अगले महीने बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम हो तो इन छुट्टियों के दिनों को छोड़कर आप बैंक जा सकते हैं।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए…

कल बाजार बंद था तो शुक्रवार के शेयर मार्केट और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए…

पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…

खबरें और भी हैं…



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट