धौलपुर में 16 सेंटर्स पर हुई SI भर्ती परीक्षा:  पहली पारी में 1372, दूसरी पारी में 1377 परीक्षार्थी नहीं हुए शामिल – Dholpur News

धौलपुर में 16 सेंटर्स पर हुई SI भर्ती परीक्षा: पहली पारी में 1372, दूसरी पारी में 1377 परीक्षार्थी नहीं हुए शामिल – Dholpur News



धौलपुर जिले में रविवार को उप निरीक्षक (SI) एवं प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई। जिले के 16 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित इस परीक्षा के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे।

.

परीक्षा 2 पारियों में हुई। पहली पारी सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक और दूसरी पारी दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक चली। दोनों पारियों में बड़ी संख्या में अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। पहली पारी में 1372 और दूसरी पारी में 1377 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे।

इधर परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों को कड़ी सुरक्षा जांच के बाद ही प्रवेश दिया गया। नकल और अनुचित साधनों के प्रयोग को रोकने के लिए प्रत्येक अभ्यर्थी की गहन तलाशी ली गई। एसपी विकास सांगवान के निर्देशन में पूरे जिले में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। शहर के होटल, ढाबों, रेस्टोरेंट और धर्मशालाओं में सघन जांच अभियान चलाया गया, जबकि पुलिस की मोबाइल टीमें लगातार गश्त कर रही थीं।

नकल माफियाओं और अफवाह फैलाने वालों पर नजर रखने के लिए साइबर सेल, सोशल मीडिया टीम और जिला विशेष शाखा को सक्रिय किया गया था। संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए। प्रशासन ने दावा किया कि पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती के कारण परीक्षा पूरी तरह निष्पक्ष और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट