आरा में आज(रविवार) अलग-अलग इलाकों में 5 घंटे तक बिजली कटेगी। मेंटेनेंस वर्क को लेकर सुबह 11 बजे से शाम 4 तक बजे तक 11 केवी बरजा फीडर से सप्लाई ठप रहेगी। जापानी PSS से फीडर संख्या 3 से सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली नहीं रहेगी।
.
बिजली विभाग के मुताबिक पावरगंज (गोढना रोड) PSS से भी 4 घंटे तक शटडाउन रहेगा। इस दौरान पेड़ों की छंटाई की जाएगी। साथ ही क्षेत्र में जर्जर तार और पोल की मरम्मती की जाएगी। ताकि उपभोक्ताओं को बिजली से संबंधित कोई भी समस्या उत्पन्न न हो।
सहायक विद्युत अभियंता सौरभ कुमार ने अपील करते हुए कहा कि उपभोक्ताओं के लिए अलर्ट जारी किया गया है। बिजली से जुड़ा कार्य समय से निपटा लें। पानी स्टोर करके रख लें। असुविधा के लिए खेद है। मेंटेनेंस वर्क पूरा होते ही बिजली सप्लाई चालू कर दी जाएगी।
इन इलाकों में कटेगी बिजली
सेमरिया, टेनुआ, अगरसंडा, बेहरा, पुरषोत्तमपुर, पावट, इजरी, सलेमपुर, सलेमपुर बरजा, हेमतपुर, बाघीपाकड, बसंतपुर, भदैया, बाघाकोल, सुन्दरपुर बारजा के आसपास बिजली बाधित रहेगी।
आरा शहरी फीडर सं0-3 के संकट मोचन नगर, वशिष्ठ नगर, वशिष्ठपुरी, गौतम नगर, कश्यप नगर, चंदवा मोड़, लक्ष्मीनगर, हाउसिंग, चंदवा गांव, चंदवा सूर्य मंदिर, रामनगर, गिरजा मोड़, अवधपुरी, न्यू पुलिस लाइन के पास सप्लाई प्रभावित रहेगी।



