शुभांशु शुक्‍ला अब हर गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होंगे:  इंग्‍लैंड से क्रिकेट भारत लाने वाले इंद्रजीत बिंद्रा का निधन; 27 जनवरी के करेंट अफेयर्स

शुभांशु शुक्‍ला अब हर गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होंगे: इंग्‍लैंड से क्रिकेट भारत लाने वाले इंद्रजीत बिंद्रा का निधन; 27 जनवरी के करेंट अफेयर्स


  • Hindi News
  • Career
  • Current Affairs Updates; Shubhanshu Shukla Republic Day | Sofiya Qureshi

7 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

नमस्कार, आज करेंट अफेयर्स में सबसे बड़ी खबरें रहीं एस्‍ट्रोनॉट शुभांशु शुक्‍ला को अशोक चक्र सम्‍मान मिलने और पूर्व BCCI सचिव इंद्रजीत सिंह बिंद्रा का निधन। ऐसे ही कुछ प्रमुख करेंट अफेयर्स की जानकारी, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं…

नेशनल (NATIONAL)

1. कर्नल सोफिया कुरैशी को विशिष्ट सेवा पदक मिला

26 जनवरी को भारतीय थलसेना की कर्नल सोफिया कुरैशी को विशिष्‍ट सेवा पदक के लिए चुना गया।

  • कर्नल सोफिया कुरैशी ने विंग कमांडर व्योमिका सिंह और विदेश सचिव विक्रम मिश्री के साथ ऑपरेशन सिंदूर के बाद प्रेस ब्रीफिंग की थी।
  • कम्‍युनिकेशन एक्‍सपर्ट सोफिया 2016 में मल्टीनेशनल एक्सरसाइज फोर्स-18 को लीड करने वाली पहली महिला ऑफिसर थीं। ये आसियान-प्लस देशों के साथ एक फील्ड ट्रेनिंग एक्सरसाइज थी।
  • कर्नल सोफिया ने 2016 से 2017 तक यूनाइटेड नेशन मिशन (DRC) शांति अभ्यास में भारत का प्रतिनिधित्व किया है।
  • सोफिया आर्मी बैकग्राउंड से हैं। उनके दादा और पिता दोनों ही सेना में कार्यरत थे।
  • 1997 में सोफिया ने महाराजा सयाजीराव यूनिवर्सिटी से बायोकैमिस्ट्री में ग्रेजुएशन किया।
  • 1999 में ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी के जरिए सोफिया सेना में शामिल हो गईं।
  • विशिष्ट सेवा पदक भारतीय सशस्त्र बल के सभी रैंकों के कर्मियों को कठिन परिस्थितियों में सेवा देने पर दिया जाता है। वहीं युद्ध में दी गई सेवाओं के लिए युद्ध सेवा पदक (YSM) दिया जाता है।
  • विशिष्ट सेवा पदक मरणोपरांत भी दिया जा सकता है, और एक से ज्यादा बार मिलने पर रिबन पर एक बार (Bar) लगाया जाता है।
  • 77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर कुल 135 पर्सनल्‍स को विशिष्‍ट सेवा मेडल दिए गए हैं।

2. एस्‍ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला अशोक चक्र से सम्मानित

26 जनवरी को नई दिल्‍ली में इंडियन एयरफोर्स के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को देश के सर्वोच्च शांतिकालीन वीरता पुरस्कार ‘अशोक चक्र’ से सम्मानित किया गया।

  • राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुभांशु शुक्‍ला को अशोक चक्र मेडल और सर्टिफिकेट दिया।
  • शुभांशु NASA के स्पेस मिशन Axiom-4 के तहत 18 दिन इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन पर रहे थे
  • शुभांशु ने 25 जून 2025 को यात्रा शुरू की थी और 14 जुलाई को पृथ्वी पर लौटे थे।
  • उत्‍तरप्रदेश के लखनऊ में जन्‍मे शुभांशु स्‍पेस स्‍टेशन जाने वाले इकलौते और अंतरिक्ष यात्रा करने वाले दूसरे भारतीय हैं।
  • शुभांशु ISRO के गगनयान स्‍पेस मिशन का भी हिस्‍सा होंगे।
  • अशोक चक्र देश का सर्वोच्च शांतिकालीन वीरता पुरस्कार है।
  • अशोक चक्र से सम्मानित होने पर केंद्र सरकार से हर महीने 12000 रुपए (पहले 6000 रुपए) अलाउंस दिया जाता है।
  • मरणोपरांत पुरस्कार दिए जाने पर ये अलाउंस विधवा को (मृत्यु या पुनर्विवाह तक) या परिवार के सदस्यों को दिया जाता है।
  • अशोक चक्र विजेता को सालाना आय में टैक्स छूट, फ्री रेल सेवा और एयर ट्रैवल में 75% तक की छूट दी जाती है।
  • परंपरागत तौर पर, अशोक चक्र विजेता हर साल गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होते हैं। शुभांशु शुक्‍ला अब से हर साल परेड का हिस्‍सा होंगे।
  • पहला अशोक चक्र 1952 में हवलदार बचित्तर सिंह को दिया गया था। नीरजा भनोट पहली महिला हैं जिन्हें 1987 में अशोक चक्र मिला।

3. BCCI के पूर्व अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह बिंद्रा का निधन

25 जनवरी को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के पूर्व अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह बिंद्रा का निधन हो गया। वे 84 साल के थे।

  • इंद्रजीत सिंह बिंद्रा 1993 से 1996 तक BCCI के अध्यक्ष रहे।
  • 1978 से 2014 तक यानी 36 सालों तक बिंद्रा पंजाब क्रिकेट बोर्ड (PCA) के अध्यक्ष रहे।
  • बिंद्रा 2014 में क्रिकेट सर्विस से रिटायर होने के बाद, शरद पवार के कार्यकाल में इंडियन क्रिकेट काउंसिल (ICC) के एडवाइजर बने।
  • 1980 के दशक में बिंद्रा ने एनकेपी साल्वे और जगमोहन डालमिया के साथ मिलकर इंग्लैंड में ही क्रिकेट वर्ल्ड कप खेले जाने की परंपरा को तोड़ा। उनके नेतृत्‍व में 1987 में पहली बार वर्ल्ड कप इंग्लैंड से बाहर भारत और पाकिस्तान में आयोजित हुआ।
  • 1994 में क्रिकेट प्रसारण में दूरदर्शन की मोनोपॉली खत्म करने के लिए के लिए बिंद्रा ने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दायर की। इससे ESPN जैसी इंटरनेशनल कंपनियां बाजार में आईं और प्राइवेट मैच टेलीकास्ट शुरू हुआ।
  • इंद्रजीत सिंह बिंद्रा के सम्‍मान में 2015 में पंजाब के PCA स्टेडियम का नाम बदलकर PCA IS Bindra स्‍टेडियम रखा गया।
इंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने भारत, पाकिस्तान और श्रीलंका जैसे एशियाई देशों को एकजुट किया ताकि क्रिकेट का पावर सेंटर एशिया की तरफ शिफ्ट हो सके।

इंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने भारत, पाकिस्तान और श्रीलंका जैसे एशियाई देशों को एकजुट किया ताकि क्रिकेट का पावर सेंटर एशिया की तरफ शिफ्ट हो सके।

4. जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने अमेरिकी सेना सचिव डैनियल पी. ड्रिस्कॉल से मुलाकात की

25 जनवरी को चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने नई दिल्ली में अमेरिकी सेना सचिव डैनियल पी. ड्रिस्कॉल से मुलाकात की।

  • जनरल उपेंद्र द्विवेदी और अमेरिकी सेना सचिव डैनियल ड्रिस्कॉल ने भारत और USA के बीच रक्षा सहयोग और सैन्य तकनीकों से जुड़े मुद्दों पर बातचीत की।
  • भारत और USA के बीच समुद्री सुरक्षा, सबमरीन स्ट्रक्चर, कॉर्डिनेट रिस्पॉन्स, डिजास्टर रिलीफ, एंटी पायरेसी और अन्य नॉन ट्रेडिशनल सिक्योरिटी चैलेंज से जुड़े मुद्दों पर बातचीत हुई।
  • नवंबर 2025 में नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने भारत-अमेरिका समुद्री साझेदारी के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका का दौरा किया था।
अमेरिकी सैन्‍य प्रमुख डैनियल पी डिस्‍क्रॉल (बांए) ने नई दिल्‍ली में भारतीय चीफ ऑफ आर्मी स्‍टाफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी से मुलाकात की।

अमेरिकी सैन्‍य प्रमुख डैनियल पी डिस्‍क्रॉल (बांए) ने नई दिल्‍ली में भारतीय चीफ ऑफ आर्मी स्‍टाफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी से मुलाकात की।

5. पहली बार एंटी-शिप हाइपरसोनिक ग्लाइड मिसाइल परेड में शामिल हुई

रक्षा अनुसंधान एवं संगठन (DRDO) की लॉन्‍ग रेंज एंटी शिप हाइपरसोनिक मिसाइल (LR-AShM) पहली बार गणतंत्र दिवस परेड में शामिल हुई।

  • DRDO ने ग्लाइड LR-ASHM को लॉन्चर के साथ परेड में प्रदर्शित किया।
  • LR-AShM मिसाइल सिस्‍टम बैटरी से चलता है और किसी स्थिर या एक्टिव दोनों ही तरह के टारगेट पर हमला कर सकता है।
  • अलग-अलग पेलोड को LR-AShM सिस्‍टम लगभग 1500 किलोमीटर दूरी तक फायर कर सकता है।
  • बैलिस्टिक मिसाइलें शुरू में बूस्ट-पावर्ड होती हैं और सटीक ऊंचाई तक पहुंचकर टारगेट लॉक करती हैं। फिर बिना पावर के ऊंचाई से निशाने पर सटीक वार करती हैं।
  • मिसाइल बहुत कम समय, लगभग 15 मिनट के भीतर 1500 किलोमीटर के टारगेट तक पहुंच सकती है। ये विशेष मिसाइल सभी प्रकार के युद्धपोतों को नष्ट करने में सक्षम है।
LR-AShM सिस्‍टम स्‍वदेशी है जिसे आत्‍मनिर्भर भारत और मेक इन इंडिया पहल के तहत तैयार किया गया है।

LR-AShM सिस्‍टम स्‍वदेशी है जिसे आत्‍मनिर्भर भारत और मेक इन इंडिया पहल के तहत तैयार किया गया है।

आज का इतिहास

27 जनवरी:

  • 1880 में थॉमस अल्वा एडिसन ने बिजली से चलने वाले बल्ब को पेटेंट कराया।
  • 1888 में वाशिंगटन में नेशनल ज्योग्राफिक सोसाइटी की स्थापना हुई।
  • 1967 में अपोलो-1 अंतरिक्ष यान में आग लगने से 3 अमेरिकी अंतरिक्ष यात्रियों की मौत हुई थी।
  • 1988 में भारत में पहली बार हेलीकॉप्टर डाक सेवा की शुरुआत हुई।

———————-

ये खबर भी पढ़ें…

आरजी कर रेप-मर्डर के इंवेस्टिगेशन ऑफिसर चंद्रशेखर को गैलेंट्री अवॉर्ड: ऑपरेशन ब्लूस्टार पर किताब लिखने वाले मार्क टली का निधन; 131 पद्म पुरस्‍कारों की घोषणा

नमस्कार, आज करेंट अफेयर्स में सबसे बड़ी खबरें रहीं केंद्र सरकार के 131 पद्म पुरस्कारों और 982 गैलेंट्री अवॉर्ड्स की घोषणा और मशहूर लेखक और पत्रकार मार्क टली का निधन। ऐसे ही कुछ प्रमुख करेंट अफेयर्स की जानकारी, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं…पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट