धमदाहा SDM पर मारपीट के संगीन आरोप: LDC स्टाफ बोला- एसडीएम तानाशाह, जबरन इस्तीफा लिखवाया; एसपी से लगाई गुहार – Purnia News


पूर्णिया में LDC स्टाफ ने एसडीएम पर मारपीट और जबरन इस्तीफा लिखवाने का आरोप लगाया है। थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। मामला धमदाहा SDM अनुपम कुमार से जुड़ा है। आरोप लगाते हुए स्टाफ आशीष कुमार ने कहा कि एसडीएम ने उनके साथ अभद्रता की, बल्कि

.

एसडीएम का व्यवहार कर्मचारियों के प्रति अक्सर तानाशाही रहता है। मेरे सिर पर हमला किया गया। अधिकारी होने के कारण उनके खिलाफ कोई कुछ नहीं बोल पाता था, लेकिन जब बात मारपीट और जबरन इस्तीफे तक पहुंच गई, तो मजबूर होकर एससी-एसटी थाने में उनके खिलाफ आवेदन देना पड़ा।

SDM पर उनके स्टाफ ने संगीन आरोप लगाए हैं।

कार्रवाई की मांग

घटना के विरोध में गोलबंद हुए संगठन के प्रतिनिधि मंडल ने पूर्णिया एसपी से मुलाकात कर मामले की निष्पक्ष जांच और दोषी अधिकारी पर कार्रवाई की मांग की।

आरोपों को किया खारिज

वहीं, अपने ऊपर लगे आरोपों को एसडीएम अनुपम कुमार ने बेबुनियाद करार दिया है। उन्होंने कहा कि आपदा विभाग से जुड़ी महत्वपूर्ण फाइलें लंबे समय से पेंडिंग थी। बार-बार निर्देश देने के बावजूद आशीष काम में दिलचस्पी नहीं दिखा रहा था। काम को लेकर पूछताछ की गई, तो कर्मचारी ने अपनी गलती मानने के बजाय इसे धमकाने का रूप दे दिया। मैं जनता के प्रति जवाबदेह हूं। मेरा उद्देश्य किसी को अपमानित करना नहीं, बल्कि सरकारी काम को समय पर पूरा कराना था।



Source link