सेंसेक्स 500 अंक चढ़कर 82,400 पर पहुंचा:  निफ्टी में भी 150 अंक की तेजी, ऑयल एंड गैस सेक्टर के शेयर्स सबसे ज्यादा 3% तक चढ़े

सेंसेक्स 500 अंक चढ़कर 82,400 पर पहुंचा: निफ्टी में भी 150 अंक की तेजी, ऑयल एंड गैस सेक्टर के शेयर्स सबसे ज्यादा 3% तक चढ़े


  • Hindi News
  • Business
  • Stock Market Updates; BSE Sensex NSE Nifty (28 January) | Oil Gas Auto Share Price

मुंबई40 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शेयर बाजार में आज यानी 28 जनवरी (बुधवार) को तेजी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 500 अंक चढ़कर 82,400 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 150 अंक की तेजी है, 25,300 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

ऑयल एंड गैस, मीडिया, प्राइवेट बैंक और रियल्टी सेक्टर में 3% तक की तेजी है। सेंसेक्स 30 में से 21 शेयरों में तेजी और 9 में गिरावट देखने को मिल रही है।

एक्सिस बैंक, BEL और अडाणी पोर्ट्स के शेयरों में 2% तक की तेजी है। वहीं एशियन पेंट्स, मारुति और इंफोसिस के शेयर्स में 5% तक की गिरावट देखने को मिल रही है।

ग्लोबल मार्केट में मिला-जुला कारोबार

  • एशियाई बाजारों में कोरिया का कोस्पी 1.05% बढ़कर 5,138 पर और जापान का निक्केई इंडेक्स 0.58% गिरकर 53,024 पर कारोबार कर रहा।
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 2.21% चढ़कर 27,725 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.49% बढ़कर 4,160 पर कारोबार कर रहा।
  • 27 जनवरी को अमेरिकी बाजार डाउ जोन्स 0.83% गिरकर 49,003 पर बंद हुआ। नैस्डेक इंडेक्स 0.91% और S&P 500 0.41% चढ़कर बंद हुआ।

27 जनवरी को विदेशी निवेशकों ने ₹3,068 करोड़ के शेयर्स बेचे

  • 27 जनवरी को विदेशी निवेशकों( FIIs) ने 3,068 करोड़ रुपए के शेयर बेचे हैं। वहीं घरेलू निवेशकों (DII) ने 8,999 करोड़ रुपए के शेयर्स खरीदे हैं।
  • दिसंबर 2025 में FIIs ने कुल ₹34,350 करोड़ के शेयर्स बेचे थे। इस दौरान बाजार को संभाल रहे DIIs ने ₹79,620 करोड़ के शेयर खरीदे थे।

कल सेंसेक्स 319 चढ़कर 81,857 के स्तर पर बंद हुआ था

शेयर बाजार यानी 27 जनवरी (मंगलवार) को तेजी के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 319 चढ़कर 81,857 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी भी 126 अंक चढ़ा, ये 25,175 के स्तर पर बंद हुआ था।

मेटल सेक्टर में सबसे ज्यादा 3% की तेजी रही। PSU बैंक और प्राइवेट बैंक सेक्टर में भी 1% से ज्यादा की तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स 30 में से 18 शेयरों में तेजी और 12 में गिरावट देखने को मिली थी।

एक्सिस बैंक, अडाणी पोर्ट्स और टेक महिंद्रा के शेयरों में 5% तक की तेजी रही। वहीं महिंद्रा एंड महिंद्रा, एशियन पेंट्स और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर्स में 3% तक की गिरावट रही थी।



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट