सेंसेक्स 300 अंक चढ़कर 86,000 पर कारोबार कर रहा:  निफ्टी में भी 100 अंक की तेजी; ऑटो, मेटल और बैंकिंग शेयरों में ज्यादा खरीदारी

सेंसेक्स 300 अंक चढ़कर 86,000 पर कारोबार कर रहा: निफ्टी में भी 100 अंक की तेजी; ऑटो, मेटल और बैंकिंग शेयरों में ज्यादा खरीदारी


  • Hindi News
  • Business
  • Stock Market All Time High; Sensex Nifty BSE NSE Updates | IT Banking Share Price

मुंबई32 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

27 नवंबर को बाजार 14 महीने बाद ऑल टाइम हाई पर पहुंचा था।

हफ्ते के पहले पहले कारोबारी दिन आज यानी सोमवार, 1 दिसंबर को सेंसेक्स 300 अंक चढ़कर 86,000 के ऊपर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 100 अंक की तेजी है, ये 26,300 पर है।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 27 में तेजी है। निफ्टी के 50 में से 44 शेयर्स ऊपर हैं। आज के कारोबार में ऑटो, मेटल और बैंकिंग शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी है। FMCG और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में मामूली गिरावट है।

एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार

  • एशियाई बाजार: कोरिया का कोस्पी 0.20% नीचे और जापान का निक्केई 1.91% नीचे है। वहीं, हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.80% ऊपर कारोबार कर रहा है।
  • अमेरिकी बाजार: 28 नवंबर को डाउ जोन्स 0.61% चढ़कर 47,716 पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डेक कंपोजिट में 0.65% और S&P 500 में 0.54% की तेजी रही।

नवंबर में FIIs ने कुल ₹17,500.31 करोड़ के शेयर बेचे।

  • 28 नवंबर को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने कैश सेगमेंट में ₹3,795.72 करोड़ के शेयर बेचे। वहीं घरेलू निवेशक (DIIs) ने ₹4,148.48 करोड़ की खरीदारी की।
  • नवंबर महीने में FIIs ने कुल ₹17,500.31 करोड़ के शेयर बेचे। जबकि, DIIs ने ₹77,083.78 करोड़ की खरीदारी की। यानी, बाजार को घरेलू निवेशकों का सपोर्ट है।

शुक्रवार को फ्लैट बंद हुए थे सेंसेक्स-निफ्टी

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार, 28 नवंबर को शेयर मार्केट में गिरावट रही। सेंसेक्स 14 अंक गिरकर 85,707 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 13 पॉइंट की गिरावट रही।

ये 26,203 पर बंद हुआ। आज ऑयल एंड गैस, रियल्टी, प्राइवेट बैंकिंग और IT में गिरावट रही। मीडिया, मेटल, फार्मा और हेल्थकेयर गिरकर बंद हुए।

गुरुवार को बाजार ने 14 महीने बाद हाई बनाया था

27 नवंबर को बाजार 14 महीने बाद ऑल टाइम हाई पर पहुंचा था। निफ्टी ने कारोबार के दौरान 26,310 और सेंसेक्स ने 86,055 का लेवल छुआ। इससे पहले सेंसेक्स ने 27 सितंबर 2024 को 85,978 और निफ्टी ने 26,277 का ऑलटाइम हाई बनाया था।

खबरें और भी हैं…



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट