सेंसेक्स में 200 अंक से ज्यादा की गिरावट:  निफ्टी भी 100 अंक लुढ़का, IT और ऑटो शेयर्स में बिकवाली

सेंसेक्स में 200 अंक से ज्यादा की गिरावट: निफ्टी भी 100 अंक लुढ़का, IT और ऑटो शेयर्स में बिकवाली


मुंबई42 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शेयर बाजार में आज यानी 8 जनवरी को गिरावट है। सेंसेक्स 200 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 84,700 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 100 अंक की गिरावट है, ये 26,050 पर कारोबार कर रहा है। आज IT, ऑटो और एनर्जी शेयर्स में गिरावट है।

कल से ओपन होगा भारत कोकिंग कोल का IPO कोल इंडिया की सहायक कंपनी भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) का IPO कल यानी 9 जनवरी से ओपन होगा। यह इश्यू 13 जनवरी तक खुला रहेगा। कंपनी इसके जरिए 1,071.11 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है।

ग्लोबल मार्केट में मिला-जुला कारोबार

  • एशियाई बाजारों में कोरिया का कोस्पी 0.75% ऊपर 4,585 पर और जापान का निक्केई इंडेक्स 0.58% नीचे 51,660 पर कारोबार कर रहा है।
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 1.12% नीचे 26,161 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.04% बढ़कर 4,087 पर कारोबार कर रहा है।
  • 7 जनवरी को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.94% गिरकर 48,996 पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डेक कंपोजिट में 0.16% की बढ़त और S&P 500 में 0.34% की गिरावट रही।

7 जनवरी को DII ने ₹2,992 करोड़ के शेयर्स खरीदे

  • 7 जनवरी को FII ने 1,669 करोड़ रुपए के शेयर बेचे थे। वहीं DII ने 2,992 करोड़ रुपए के शेयर्स खरीदे थे।
  • दिसंबर 2025 में FIIs ने कुल ₹34,350 करोड़ के शेयर्स बेचे। इस दौरान बाजार को संभाल रहे DIIs ने ₹79,620 करोड़ के शेयर खरीदे।
  • नवंबर महीने में FIIs ने कुल ₹17,500 करोड़ के शेयर बेचे। जबकि, DIIs ने ₹77,084 करोड़ की खरीदारी की। यानी, बाजार को घरेलू निवेशकों का सपोर्ट है।

कल बाजार में रही थी गिरावट इससे पहले कल यानी 7 जनवरी को शेयर बाजार में गिरावट रही थी। सेंसेक्स करीब 102 अंक की गिरावट के साथ 84,961 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 37 अंक की गिरावट रही, ये 26,140 के स्तर पर बंद हुआ था।

खबरें और भी हैं…



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट