- Hindi News
- Business
- Stock Market Updates; BSE Sensex NSE Nifty (29 January) | Auto IT Share Price
मुंबई1 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
शेयर बाजार में आज यानी 29 जनवरी को गिरावट है। सेंसेक्स करीब 500 अंक की गिरावट के साथ 81,850 के स्तर पर कारोबारी कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 150 अंक की गिरावट है, ये 167 अंक चढ़ा, ये 25,200 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। आज ऑटो, FMCG और IT शेयर्स में गिरावट है।
ग्लोबल मार्केट मे तेजी
- एशियाई बाजारों में कोरिया का कोस्पी 0.79% बढ़कर 5,210 पर और जापान का निक्केई इंडेक्स 0.17% चढ़कर 53,448 पर कारोबार कर रहा है।
- हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.54% चढ़कर 27,976 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 4,147 पर फ्लैट कारोबार कर रहा है।
- 28 जनवरी को अमेरिकी बाजार डाउ जोन्स 0.02% चढ़कर 49,015 पर बंद हुआ। नैस्डेक इंडेक्स 0.17% ऊपर और S&P 500 0.08% गिरकर बंद हुआ।
28 जनवरी को विदेशी निवेशकों ने ₹3,068 करोड़ के शेयर्स बेचे
- 28 जनवरी को विदेशी निवेशकों( FIIs) ने 880 करोड़ रुपए के शेयर बेचे हैं। वहीं घरेलू निवेशकों (DII) ने 3,057 करोड़ रुपए के शेयर्स खरीदे हैं।
- दिसंबर 2025 में FIIs ने कुल ₹34,350 करोड़ के शेयर्स बेचे थे। इस दौरान बाजार को संभाल रहे DIIs ने ₹79,620 करोड़ के शेयर खरीदे थे।
कल बाजार में रही थी तेजी इससे पहले कल यानी 28 जनवरी को शेयर बाजार में तेजी रही थी। सेंसेक्स 487 अंक चढ़कर 82,344 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी भी 167 अंक चढ़ा, ये 25,342 के स्तर पर बंद हुआ था।




