दो चचेरे भाईयों की मौत मामले में रोडवेज ड्राइवर गिरफ्तार:  फतेहाबाद में बाइक को मारी थी टक्कर; इकलौता कमाने वाला था पवन – Fatehabad (Haryana) News

दो चचेरे भाईयों की मौत मामले में रोडवेज ड्राइवर गिरफ्तार: फतेहाबाद में बाइक को मारी थी टक्कर; इकलौता कमाने वाला था पवन – Fatehabad (Haryana) News




फतेहाबाद जिले की भूना थाना पुलिस ने रोडवेज बस और बाइक की टक्कर में दो चचेरे भाईयों की मौत के मामले में कार्रवाई करते हुए फरार रोडवेज बस ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ड्राइवर की पहचान रोहतक जिले की महम तहसील के गांव निडाना निवासी देवराज के रूप में हुई है। भूना थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि 2 फरवरी की शाम को भूना-नाढ़ोडी रोड पर रोडवेज बस और भूना से गांव नाढोड़ी की ओर जा रहे दो युवकों की बाइक में टक्कर हो गई थी। इस टक्कर में नाढोड़ी निवासी चचेरे भाईयों आजाद (20) और पवन (18) की मौत हो गई थी। आजाद के भाई की शिकायत पर दर्ज हुआ था केस इस मामले में पुलिस ने मृतक आजाद के भाई नवीन की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 106(1) और 281 के तहत आरोपी ड्राइवर देवराज के खिलाफ केस दर्ज किया था। नवीन ने बताया था कि उसका भाई आजाद और चचेरा भाई पवन बाइक पर भूना से घर लौट रहे थे। इसी दौरान नाढ़ोडी की तरफ से आ रही पिंक रंग की मिनी बस के ड्राइवर ने लापरवाही और तेज गति से गाड़ी चलाते हुए उन्हें सीधी टक्कर मार दी थी। इससे दोनों भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई थी। परिवार में इकलौता कमाने वाला था पवन परिजनों के अनुसार, पवन कुमार और आजाद सिंह भूना में लेमिनेशन की दुकान पर काम करते थे। पवन कुमार अपने परिवार में कमाने वाला अकेला ही था। पवन कुमार के पिता सतवीर उर्फ ननूराम की चार साल पहले मौत हो चुकी है। वह अपने परिवार का इकलौता बेटा था, अब परिवार में मां और बहन बची है।



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट