कैथल में कैंटर से टकराई रोडवेज बस, बड़ा हादसा टला:  सामने भैंस आने के कारण हुई दुर्घटना, 50 यात्री सवार थे – Kaithal News

कैथल में कैंटर से टकराई रोडवेज बस, बड़ा हादसा टला: सामने भैंस आने के कारण हुई दुर्घटना, 50 यात्री सवार थे – Kaithal News



कैथल में अंबाला रोड पर एक रोडवेज बस सामने जा रहे कैंटर से टकरा गई। इससे बस का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। बस में लगभग 50 यात्री सवार थे। गनीमत रही कि ड्राइवर ने समय पर ब्रेक लगा दिए, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। बस और कैंटर दोनों ही पिहोवा की ओर

.

दूसरी बसों से गए यात्री

बस में सवार यात्रियों ने इसकी सूचना तुरंत डायल 112 पर पुलिस को दी। डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। दुर्घटनाग्रस्त बस को वहीं रुकवाया गया और यात्रियों को अन्य बसों के माध्यम से उनके गंतव्य तक भेजा गया।

पिहाेवा से कैथल आ रहे थे बस व कैंटर

कैंटर के ड्राइवर सुनील ने बताया कि वह रात को पिहोवा की ओर से कैथल आ रहा था। उसके कैंटर में अमेजॉन के कोरियर भरे हुए थे। जैसे ही वह कैथल पहुंचा तो उसके सामने तीन चार भैंस आ गई। उसने कैंटर के ब्रेक लगा दिए। उसके बिल्कुल पीछे आ रही रोडवेज बस ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। जिससे कैंटर का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

चंडीगढ़ से फतेहाबाद जा रही थी बस

वहीं बस के ड्राइवर कृष्ण कुमार ने बताया कि वह चंडीगढ़ से आया था और फतेहाबाद डिपो की बस लेकर जा रहा था। उसके आगे कैंटर चल रहा था। कैंटर के सामने पशुओं के आने से यह हादसा हुआ। उसने बस को टकराने से बचाने का भी प्रयास किया, लेकिन फिर भी हादसा हो गया। बस में सवार किसी यात्री को चोट नहीं लगी।

मौके पर पहुंचे पुलिस के जांच अधिकारी एसआई मनवीर ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही उनकी टीम मौके पर पहुंच गई थी। कैंटर के आगे पशु आने के कारण हादसा हुआ। दोनों ड्राइवरों को समझाकर भेज दिया गया। हालांकि वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं, लेकिन कोई यात्री घायल नहीं हुआ।



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट